ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए रघुवंश प्रसाद सिंह, कोरोना से जंग जीत कर वापस घर लौटे

PATNA : RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना को मात देकर आज अस्पताल से अपने घर लौट गये. रघुवंश बाबू एम्स में भर्ती थे. दो दफे निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना को मात देकर आज अस्पताल से अपने घर लौट गये. रघुवंश बाबू एम्स में भर्ती थे. दो दफे निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. हालांकि उन्हें एहतियातन 14 दिनों तक अपने घऱ में क्वारंटीन रहना पड़ेगा.


पटना एम्स में कोविड-19 के नोडल पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने रघुवंश प्रसाद सिंह के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की पुष्टि की है. डॉ संजीव ने कहा कि रघुवंश बाबू अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं. इसलिए उन्हें अस्पातल से घर भेज दिया गया है. हालांकि एहतियात के तौर पर उन्हें 14 दिनों कर अपने घर में ही क्वारंटीन रहना होगा.


गौरतलब है कि 14 दिन पहले रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत खराब हुई थी. वैशाली में भ्रमण के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद वे पटना एम्स में भर्ती एडमिट हुए. रघुवंश प्रसाद सिंह को बुखार था और सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी. एम्स में जांच के दौरान उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. 26 जून को उनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आयी. बाद में दूसरी रिपोर्ट में भी उन्हें निगेटिव पाया गया.


अस्पताल से डिस्चार्ज हुए रघुवंश प्रसाद सिंह, कोरोना से जंग जीत कर वापस घर लौटे


रामा सिंह के मामले में नहीं बदला है स्टैंड
रघुवंश प्रसाद सिंह ने आज फोन पर हुई बातचीत में कहा कि लोगों की दुआ और डॉक्टरों के प्रयास वे स्वस्थ हो चुके हैं. हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें अभी घर में ही रहने को कहा है. रघुवंश बाबू ने कहा कि रामा सिंह मामले में वे अपने स्टैंड पर कायम हैं. गौरतलब है कि रामा सिंह को आरजेडी में शामिल कराया जा रहा था. इससे नाराज होकर रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद रामा सिंह की आरजेडी में एंट्री टल गयी है. तेजस्वी यादव ने कहा कि वे रघुवंश प्रसाद सिंह से बात करके ही मामले को सुलझा लेंगे.