ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

पटना : इन लापरवाहियों से होम क्वारंटाइन में जा सकती है जान, जानें इमरजेंसी नंबर और सारी जानकारी...

PATNA : पटना में बढ़ते कोरोना के कहर को देखते हुए कोरोना संक्रमितों को होम क्वारंटाइन भी किया जा रहा है. सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने या उनमें कोई लक्षण नहीं होने पर उनक

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में बढ़ते कोरोना के कहर को देखते हुए कोरोना संक्रमितों को होम क्वारंटाइन भी किया जा रहा है. सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने या उनमें कोई लक्षण नहीं होने पर उनको अपने घर पर ही होम क्वारंटाइन किया जा रहा है.

लेकिन होम क्वारंटाइन के दौरान कुछ मरीजों के मौत की भी खबर सामने आई है. होम क्वारंटाइन के दौरान मरीजों को बहुत सारी सावधानी बरतने की जरुरत हैं.होम आइसोलेशन या होम क्वारेंटिन में रहने वाले या कोरोना संदिग्ध मरीजों की तबियत बिगड़ने पर समय पर इलाज नहीं होने से उनकी मौत हो सकती है. 

यदि कोई कोरोना संक्रमित होम क्वारंटाइन है और उसकी तबियत बिगड़ जाती है तो उसे तुरंत अस्पताल में संपर्क करना चाहिए. होम क्वारंटाइन  के दौरान संक्रमित टोल फ्री नंबर 104 पर कॉल कर पूछताछ कर सकते हैं.  दवा, जीवनशैली, जांच से संबंधित जानकारी, तबियत बिगड़ने पर कहां जायें ? सहित अन्य जानकारी ले सकते हैं. सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे यह सुविधा लोगों के लिए उपलब्ध है.