ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

होली नहीं मनाएंगे हड़ताली नियोजित शिक्षक, होलिका दहन की बजाय नीतीश का फूंकेंगे पुतला

PATNA : समान काम समान वेतन की मांग पर को लेकर हड़ताल पर चल रहे नियोजित शिक्षकों में होली नहीं मनाने का फैसला किया है। शिक्षकों ने ऐलान किया है कि वह सरकार के रवैए को देखते हुए

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : समान काम समान वेतन की मांग पर को लेकर हड़ताल पर चल रहे नियोजित शिक्षकों में होली नहीं मनाने का फैसला किया है। शिक्षकों ने ऐलान किया है कि वह सरकार के रवैए को देखते हुए होली नहीं मनाएंगे और होलिका दहन की बजाय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा का पुतला दहन करेंगे।


टीईटी-एसटीईटी उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय पाठक और प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक अपनी संवैधानिक मांगों को लेकर पिछले 20 दिन से हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार के द्वारा शिक्षको के मांग पर सकारात्मक पहल नही करने से शिक्षकों में आक्रोश है।शिक्षकों ने निर्णय लिया है कि वो इस बार होली नही मनाएंगे और 9 मार्च को होलिका दहन के अवसर पर शिक्षक सूबे के समस्त प्रखंड मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का पुतला दहन करेंगे।उन्होनें कहा कि सरकार के द्वारा लगातार हड़ताली शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है, शिक्षक 17 फरवरी से हड़ताल पर हैं परंतु हड़ताली शिक्षकों का जनवरी माह का भी वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया गया है जो कि सीधा सीधा मानवाधिकार का उल्लंघन है।


संघ के सचिव अमित कुमार और शाकिर इमाम ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांग पूर्ण वेतनमान और राज्यकर्मी का दर्जा देने की लिखित घोषणा नही करती है तबतक हड़ताल जारी रहेगा। सरकार की तानाशाही और दमनकारी नीति से शिक्षक डरने वाले नहीं हैं।मौके पर शिक्षक रतन कुमार, सुभाष, शैलेन्द्र किशोर, अनुज, शमशाद, रफेमुर्शीद,अनुराधा,आशा,माला,रुचि,अमरजीत,ऋषिदिनानाथ, संजीव आदि उपस्थित थे।


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता