ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Patna sex racket : पटना के इस इलाके में डिजिटल तरीके से हो रहा था गलत काम, व्हाट्सऐप पर भेजी जाती थी हसीन लड़कियों की तस्वीरें

Patna sex racket : बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने पीरबहोर थाना क्षेत्र के एक होटल में अवैध देह व्यापार का धंधा का पर्दाफाश किया है। डीएसपी-1 के नेतृत्व में गठित टीम ने होटल में छापेमारी

patna sex racket
patna sex racket
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Patna sex racket : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां पटना पुलिस ने एक होटल में रेड मारी है। इस छापेमारी में कई लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने पीरबहोर थाना क्षेत्र के एक होटल में अवैध देह व्यापार का धंधा का पर्दाफाश किया है। डीएसपी-1 के नेतृत्व में गठित टीम ने होटल में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया और एक महिला को मुक्त कराया। होटल से एक महिला को मुक्त कराया गया। हैरत की बात यह कि जिस्मफरोशी के धंधे में सबकुछ डिजिटल और ऑनलाइन चलता था। इसके बाद अब पुलिस धंधे में शामिल अन्य सदस्यों का पता लगा रही है।


बताया जा रहा है कि, पुलिस को यह गुप्त सुचना हासिल हुई थी कि अशोक राजपथ स्थित एक होटल में अवैध देह व्यापार चलाया जा रहा है। यह होटल रिहायशी मोहल्ले के बीच में है। सूचना मिलने के बाद डीएसपी टाउन के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी में होटल से कॉन्डम, शक्ति वर्धक गोलियां समेत कई आपत्तिजनक सामान और मोबाइल बरामद किए गए हैं।


वहीं, छापेमारी के दौरान पता चला कि व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए गए थे। पुलिस की ओर से बताया गया कि मोबाइल से लड़कियों की तस्वीरें ग्राहकों तक भेजी जाती थीं। ऑनलाइन सिस्टम से ग्राहकों को लड़कियों की फोटो और जानकारी उपलब्ध कराई जाती थी। डिजिटल माध्यम से ग्राहकों के लिए लड़कियों की बुकिंग होती थी। पुलिस ने कई फोटो और डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए हैं।


इधर. इस धंधे में होटल संचालक की बड़ी भूमिका थी। जांच में पता चला कि वह गलत पैसे कमाने के लिए होटल में धंधा करवाता था। इस मामले में पुलिस ने कदमकुआं के भिखना पहाडी निवासी नवल किशोर और एक अन्य एमआईजी कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। होटल से एक महिला को भी मुक्त कराया है। महिला पटना की ही रहने वाली है। बताया जा रहा है कि यह अवैध धंधा पिछले कई महीनों से चल रहा था।