ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

हाई स्कूल के रिटायर टीचर्स को कॉन्ट्रैक्ट पर रखेगी सरकार, शिक्षक नियोजन में देरी के कारण लिया फैसला

PATNA : राज्य के सरकारी हाई स्कूलों में शिक्षकों की कमी और नियोजन प्रक्रिया में देरी को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. नीतीश सरकार अब उन हाई स्कूलों में रिटायर शिक्षकों

हाई स्कूल के रिटायर टीचर्स को कॉन्ट्रैक्ट पर रखेगी सरकार, शिक्षक नियोजन में देरी के कारण लिया फैसला
Anamika
2 मिनट

PATNA : राज्य के सरकारी हाई स्कूलों में शिक्षकों की कमी और नियोजन प्रक्रिया में देरी को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. नीतीश सरकार अब उन हाई स्कूलों में रिटायर शिक्षकों को कांट्रैक्ट पर रखेगी जहां नौवीं क्लास से पढ़ाई शुरू होती है.

शिक्षा विभाग में संविदा पर बहाली करने का फैसला कर लिया है. हाई स्कूलों में 32000 से ज्यादा शिक्षकों की बहाली में हो रही देरी के कारण यह फैसला लिया गया है. राज्य के 2678 स्कूलों में जो शिक्षक हाल के दिनों में रिटायर हुए हैं उन्हें कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाएगा. राज्य सरकार के स्कूलों के साथ-साथ केंद्र सरकार के स्कूलों से रिटायर हुए शिक्षकों को भी संविदा में प्राथमिकता दी जाएगी. शिक्षा विभाग ने जो फैसला किया है उसके मुताबिक ऐसे शिक्षकों को हर क्लास के लिए 900 रुपये से लेकर 1 महीने में अधिकतम 22500 हजार तक का भुगतान किया जाएगा. शिक्षा विभाग के उपसचिव अरशद फिरोज ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है.

हालांकि शिक्षा विभाग ने तय किया है कि ऐसे शिक्षक जिनके ऊपर निगरानी में कोई मामला चल रहा है साथ ही साथ किसी विभागीय कार्यवाही और अन्य तरह का गंभीर आरोप है, उन शिक्षकों को संविदा पर बहाल नहीं किया जाएगा. संविदा पर रखे जा रहे शिक्षकों को सरकार कोई भत्ता नहीं देगी, जैसे महंगाई, चिकित्सा, आवास परिवहन भत्ता का लाभ कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स को नहीं मिलेगा. सरकार ने पहले से जो नियम तय किए हैं उसके मुताबिक संतोषजनक कार्य नहीं करने पर किसी भी कॉन्ट्रैक्ट टीचर को 1 माह पूर्व सूचना या मानदेय देकर उसकी सेवा समाप्त की जा सकेगी.