ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

हवाई सफर अब पहले से और ज्यादा महंगा, विमान कंपनियों ने बढ़ाया न्यूनतम किराया

PATNA : पटना से कई शहरों तक पहुंचने के लिए फ्लाइट के मिनिमम और मैक्सिमम किराये में बढ़ोतरी हुई है. पटना से दिल्ली का न्यूनतम किराया 4000 से 4500, जबकि अधिकतम 11700 से 13200 रुपए हो

हवाई सफर अब पहले से और ज्यादा महंगा, विमान कंपनियों ने बढ़ाया न्यूनतम किराया
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना से कई शहरों तक पहुंचने के लिए फ्लाइट के मिनिमम और मैक्सिमम किराये में बढ़ोतरी हुई है. पटना से दिल्ली का न्यूनतम किराया 4000 से 4500, जबकि अधिकतम 11700 से 13200 रुपए हो गया है. 


बता दें कि इस साल विमान किराया में तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है. फरवरी में न्यूनतम किराया में 10 फीसदी और अधिकतम किराया में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी. इसी साल पहली जून को न्यूनतम किराया में 13 से 16 फीसदी का इजाफा हुआ जबकि अधिकतम किराया में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी.


अभी 40 जोड़ी फ्लाइट का हो रहा परिचालन लाॅकडाउन के बाद 25 मई 2020 से विमानाें का परिचालन शुरू हुआ था. पिछले साल ही सरकार ने फ्लाइंग आवर के आधार पर विमानाें का किराया तय किया था. इसमें 7 स्लैब बनाए गए थे. पहला 40 मिनट तक, दूसरा 40 से 60 मिनट, तीसरा 60 से 90 मिनट, चाैथा 90 से 120 मिनट, पांचवां 120 से 150 मिनट, छठा 150 से 180 मिनट और सातवां 180 से 210 मिनट का है. पटना से अभी 40 जाेड़ी विमानाें का ऑपरेशन हाे रहा है.

टैग्स