ब्रेकिंग
दो हजार रूपये घूस लेने वाले हेडमास्टर को 3 साल की सजा और जुर्माना, विजिलेंस कोर्ट ने सुनाया फैसलाबिहार के सदर अनुमंडलों में अब 2 DCLR, 29 अफसरों का सदर सबडिवीजन-2 में हुई तैनाती; अंचल भी बांटा गया...पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड के सभी आरोपी बरी, कोर्ट में सबूत पेश करने में फिसड्डी साबित हुई बिहार पुलिस'सम्राट चौधरी के खिलाफ बोलेंगे तो हमको जान से मरवा देगा', पूर्व विधायक गोपाल मंडल का बड़ा बयान Bihar News: महिला DCLR के खिलाफ होगा एक्शन...2700 केस को दबा कर बैठी रहीं, सरकार की छवि को किया धूमिल दो हजार रूपये घूस लेने वाले हेडमास्टर को 3 साल की सजा और जुर्माना, विजिलेंस कोर्ट ने सुनाया फैसलाबिहार के सदर अनुमंडलों में अब 2 DCLR, 29 अफसरों का सदर सबडिवीजन-2 में हुई तैनाती; अंचल भी बांटा गया...पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड के सभी आरोपी बरी, कोर्ट में सबूत पेश करने में फिसड्डी साबित हुई बिहार पुलिस'सम्राट चौधरी के खिलाफ बोलेंगे तो हमको जान से मरवा देगा', पूर्व विधायक गोपाल मंडल का बड़ा बयान Bihar News: महिला DCLR के खिलाफ होगा एक्शन...2700 केस को दबा कर बैठी रहीं, सरकार की छवि को किया धूमिल

'सम्राट चौधरी के खिलाफ बोलेंगे तो हमको जान से मरवा देगा', पूर्व विधायक गोपाल मंडल का बड़ा बयान

गोपाल मंडल ने कहा कि बांकीपुर की जनता पहले नीतीश कुमार का चेहरा देखकर वोट करती थी, तब लगातार चुनाव बीजेपी जीत रही थी। अब वो मुख्यमंत्री नहीं रहे तो लोगों ने परिवर्तन करने का मन बना लिया। उनके राज्यसभा जाने के कारण बीजेपी चुनाव हार गई।

बिहार न्यूज
बांकीपुर हार पर बीजेपी को दी नसीहत
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद गोपालपुर के पूर्व बाहुबली विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल काफी डरे हुए हैं। डर उन्हें किसी और से नहीं बल्कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से है, इसलिए वो सरेआम यह कह रहे हैं कि सम्राट चौधरी के खिलाफ हम बोलेंगे तो हमको जान से मरवा देगा। इसलिए हम सरकार के खिलाफ नहीं बोलते हैं और आज भी हम सम्राट चौधरी के खिलाफ कुछ भी नहीं बोले हैं। 


पटना में जैसे ही मीडिया कर्मियों की नजर उन पर गई वो बाईट लेने के लिए गोपाल मंडल के पास पहुंच गये। तब मीडिया कर्मियों के सवाल का गोपाल मंडल जवाब भी देने लेगे। मीडिया कर्मियों ने पूछा कि बिहार में अब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं हैं सम्राट चौधरी बने हैं, इस पर क्या कहेंगे? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए गोपाल मंडल कहने लगे कि हम कुछो नहीं बोलेंगे..घेरवाइएगा का हमको, सम्राट चौधरी हमको मरवाइए देगा...मत कुछ बोलबाइए, मरवा देगा..उनकी बातों को सुनकर मीडिया कर्मी भी हैरान रह गये। फिर पीछे से एक गाड़ी को देख कहने लगे  कि आ गये मुख्यमंत्री क्या? छोड़िये हमरा जान छोड़िये..सम्राट चौधरी पूछेंगे तो कहिएगा कि अभी तक हम तो सरकार के खिलाफ कुछ बोलबे नहीं किये हैं। 


वहीं बांकीपुर विधानसभा में बीजेपी की करारी हार और जन सुराज की भारी जीत पर बिहार के पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि प्रशांत किशोर तो चुनाव भारी मतो से जीत गये हैं। वो पढ़े लिखे और मुखर वक्ता हैं। छात्रों के आंदोलन का उन्हें लाभ मिला है। बांकीपुर बुद्धिजीवियों का जगह है.. साधारण आदमी को बीजेपी ने चुनाव लड़वा दिया। किसी बड़े आदमी को लड़ाता तो बढ़िया रहता, भाजपा में तो बहुत लोग थे, उनको लड़ाता तो चुनाव बीजेपी जीत जाती। बांकीपुर की जनता को कोई विकल्प नहीं मिला तो प्रशांत किशोर को वोट दे दिया। गोपाल मंडल ने आगे कहा कि पहले बांकीपुर की जनता नीतीश कुमार का चेहरा देखकर वोट दिया था, तब लगातार चुनाव जीत रहे थे। अब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहे तो लोगों ने परिवर्तन करने का मन बना लिया। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के कारण बीजेपी चुनाव हार गई। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री रहते तो कभी चुनाव नहीं हारती।


गोपाल मंडल से जब सीएम सम्राट चौधरी के बारे में पूछा गया तब वो कहने लगे कि सम्राट चौधरी के बारे में काहे मुंह खोलवाते है, हरका गमछा वाले को लेकर क्या कहे देखे ना, यदि उनके साथ आईएएस अधिकारी नहीं रहे तो क्या-क्या वो बकेगें..किस पर लाठी चला देंगे कोई ठिकाना नहीं है। गोपाल मंडल ने आगे कहा कि हमको किसी का डर नहीं है, हम तो खुद फाइटर आदमी हैं, उखाड़के फेंक देने वाले हैं।


उन्होंने फिर कहा कि सरकार के खिलाफ बोलवा रहे हैं तो हमको मरवाइवे ना करेगा। सरकार के विरोध में जो बोलेगा उसका मरवा दिया जाएगा। देखें ना पूर्व सीएम लालू-राबड़ी की सिक्योरिटी और आवास कैसे छीन लिया गया और तेजस्वी मुंह ताकते रह गये। तेजस्वी को भूचाल मचा देना चाहिए नहीं था लेकिन ऊ तो कुछ बोलवे नहीं किये। मीडिया ने पूछा की आप तेजस्वी का साथ देंगे। तो कहने लगे कि तेजस्वी का साथ हम काहे ला देंगे हम तो अभी तक सरकार के खिलाफ में कुछ बोलबे नहीं किये हैं.. देखिये आ गये मुख्यमंत्री..छोड़िये हमरा जान छोड़िये। इतना कह गोपाल मंडल वहां से आवास के लिए रवाना हो गये।  

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट