ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग

गोएल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार आयोजित, विशेषज्ञों ने मेडिकल छात्रों को दिये सफलता के टिप्स..

बिहार
"हाउ टू क्रैक नीट"
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: गोल एजुकेशन विलेज में मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए “हाउ टू क्रैक नीट” विषय पर एक प्रेरणादायी सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोल विलेज में नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


सेमिनार में विद्यार्थियों को नीट परीक्षा की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स और रणनीतियाँ बताई गईं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में गोएल इंस्टीट्यूट के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री बिपिन सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर श्री रंजय सिंह तथा आर एंड डी हेड श्री आनंद वत्स ने अपने विचार साझा किए।


श्री बिपिन सिंह ने विद्यार्थियों को हालिया प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रवृत्तियों और नीट परीक्षा की बदलती रणनीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि “कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और सही मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है।” 


उन्होंने नीट की तैयारी को लेकर निम्नलिखित विशेष मार्गदर्शन दिए: एनसीईआरटी (NCERT) की पुस्तकों पर गहन पकड़ बनाना सबसे ज़रूरी है। डेली प्रैक्टिस पेपर्स और मॉक टेस्ट के माध्यम से समय प्रबंधन और प्रश्नों को हल करने की गति को विकसित करें। कठिन विषयों और कमजोरियों पर विशेष ध्यान दें तथा उन्हें सुधारने के लिए अतिरिक्त समय निकालें। रीविज़न की ठोस रणनीति बनाकर हर टॉपिक की बार-बार पुनरावृत्ति करें। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करके परीक्षा के पैटर्न और ट्रेंड को समझें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए संतुलित जीवनशैली अपनाएँ।


असिस्टेंट डायरेक्टर श्री रंजय सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास पर जोर देने की सलाह दी। वहीं, आर एंड डी हेड श्री आनंद वत्स ने वैज्ञानिक ढंग से अध्ययन और लगातार पुनरावृत्ति की महत्ता को समझाया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं के समाधान और प्रेरक संदेशों के साथ हुआ।

टैग्स