ब्रेकिंग
क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल

Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत

पटना स्थित Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन हुआ, जिसमें नए छात्रों ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ अपनी शिक्षा की शुरुआत की।

बिहार न्यूज
बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना स्थित Goal Education Village परिसर में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण के बीच विद्यारंभ संस्कार का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर Goal International School के सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी शिक्षा की नई यात्रा का शुभारंभ किया।


कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजन के साथ हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने गुरुजनों के मार्गदर्शन में शिक्षा के प्रति समर्पण और अनुशासन का संकल्प लिया। पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कृति और संस्कार का अद्भुत संगम देखने को मिला।


इस अवसर पर संस्थान के Chairman बिपिन सिंह ने अपने प्रेरणादायक संदेश में कहा, "विद्यारंभ केवल शिक्षा की शुरुआत नहीं, बल्कि जीवन निर्माण की पहली सीढ़ी है। Goal International School में हम बच्चों को केवल अकादमिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कार, अनुशासन और वैश्विक दृष्टिकोण के साथ एक श्रेष्ठ नागरिक बनाने का संकल्प लेते हैं। आज का यह संस्कार कार्यक्रम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।"


वहीं विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि "हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को एक ऐसा वातावरण प्रदान करना है, जहाँ वे पढ़ाई के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकें। Vidyarambh Sanskar के माध्यम से हम बच्चों में शिक्षा के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं, जिससे वे अपने लक्ष्य की ओर दृढ़ता से अग्रसर हों।"


Goal International School द्वारा आयोजित यह विद्यारंभ संस्कार न केवल शिक्षा की शुरुआत का प्रतीक बना, बल्कि यह संदेश भी दिया कि आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय परंपरा और संस्कारों का समन्वय ही सफलता का वास्तविक मार्ग है।

Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत

टैग्स