ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना के ए.एन. कॉलेज में गोल इंस्टीट्यूट का भव्य सेमिनार, NEET–JEE तैयारी पर विशेषज्ञों ने दिए खास टिप्स

पटना के ए.एन. कॉलेज ऑडिटोरियम में गोल इंस्टीट्यूट द्वारा भव्य सेमिनार आयोजित किया गया। NEET और JEE की तैयारी को लेकर विशेषज्ञों ने रणनीति, टिप्स और मोटिवेशन साझा किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक शामिल हुए।

बिहार
गोल का सेमिनार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: प्रतियोगी परीक्षाओं की रणनीति और मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से गोल इंस्टीट्यूट द्वारा ए.एन. कॉलेज, पटना के ऑडिटोरियम में एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्रों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


NEET तैयारी पर Founder & MD का मार्गदर्शन

सेमिनार को संबोधित करते हुए Goal Institute के फ़ाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री बिपिन सिंह ने NEET की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स एवं तकनीकों को छात्रों के साथ साझा किया। उन्होंने खास तौर पर निम्न बिंदुओं पर जोर दिया—

NCERT आधारित अध्ययन को प्राथमिकता देना

नियमित रिवीजन और माइक्रो-नोट्स बनाने की आदत

कठिन विषयों को छोटे-छोटे टॉपिक्स में विभाजित कर पढ़ाई

समय प्रबंधन और टेस्ट प्रैक्टिस का निरंतर पालन

Mock Tests के माध्यम से अपनी कमियों का विश्लेषण

उन्होंने कहा कि सही रणनीति और अनुशासित तैयारी से NEET में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की जा सकती है।


JEE तैयारी पर Assistant Director का संबोधन

Goal Institute के असिस्टेंट डायरेक्टर श्री रंजय सिंह ने इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों को JEE क्रैक करने की रणनीति बताते हुए कहा कि—

Concepts को Crystal Clear करना सबसे ज़रूरी

पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण

प्रत्येक विषय में Strong Topics पर पकड़ बनाना

प्रतिदिन निश्चित समय तक समस्या-समाधान (Problem Solving) की प्रैक्टिस

Distraction से दूर रहकर निरंतर और Focused Study

उन्होंने छात्रों को "कम लेकिन सही पढ़ाई" का मंत्र दिया और कहा कि JEE में सफलता स्मार्ट स्टडी और लगातार अभ्यास से मिलती है।


Academic Head और R&D Head ने दिया मोटिवेशन

Goal Institute के Academic Head श्री गौरव सिंह एवं R & D Head श्री आनंद वत्स ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में मानसिक दृढ़ता, निरंतरता और सकारात्मक सोच सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।


कार्यक्रम संचालन एवं उपस्थिति

कार्यक्रम का सफल संचालन Goal के कंकड़बाग शाखा प्रमुख श्री संजीव कुमार ने किया। इस अवसर पर Examination Controller श्री निकेत वर्धन, गोला रोड ब्रांच हेड श्री नीरज मिश्रा, सोशल मीडिया मैनेजर साक्षी, तथा प्रशासनिक टीम के प्रतिक्शा, अनन्या, खुशी, काजल, विभा, प्रीति, सुमित कुमार और राहुल सहित Goal Institute के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सेमिनार के अंत में छात्रों व अभिभावकों ने सवाल पूछकर मार्गदर्शन प्राप्त किया और आयोजन की सराहना की।

पटना के ए.एन. कॉलेज में गोल इंस्टीट्यूट का भव्य सेमिनार, NEET–JEE तैयारी पर विशेषज्ञों ने दिए खास टिप्स

टैग्स