ब्रेकिंग
दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना

गेस्ट टीचरों पर चला केके पाठक का डंडा, लेटर लिख कहा - अब प्राइमरी से हाई स्कूल तक में नहीं दे सकते अपनी सेवा

PATNA : बिहार में जब से शिक्षा विभाग की कमान के के पाठक में संभाली है तब से आए दिन वह कोई ना कोई नया फरमान जारी करते ही रहते हैं। इसी किसी कड़ी में अब उन्होंने राज्य के गेस्ट

 गेस्ट टीचरों पर चला केके पाठक का डंडा, लेटर लिख कहा - अब प्राइमरी से हाई स्कूल तक में नहीं दे सकते अपनी सेवा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में जब से शिक्षा विभाग की कमान के के पाठक में संभाली है तब से आए दिन वह कोई ना कोई नया फरमान जारी करते ही रहते हैं। इसी किसी कड़ी में अब उन्होंने राज्य के गेस्ट टीचरों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। बिहार के प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्कूलों में अब अतिथि शिक्षकों की सेवा नहीं ली जाएगी। 


बिहार के प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्कूलों में अब गेस्ट टीचर की सेवा नहीं ली जाएगी। जहां नवनियुक्त शिक्षकों ने योगदान दे दिया है, उन स्कूलों से अतिथि शिक्षकों को हटाने का आदेश जारी किया गया है।कई स्कूलों से अतिथि शिक्षकों को हटा भी दिया गया है। साथ ही, एजेंसी के माध्यम से लिये टेक्निकल फैकल्टी को भी हटाया जा रहा है। जबकि, इनकी भली सितंबर में ही हुई थी । अतिथि शिक्षकों और एजेंसी के माध्यम से कार्यरत टेक्निकल फैकल्टी को हटाने से संबंधित लेटर भी जारी कर दिया गया है। 


मालूम हो कि, इस आदेश के मुताबिक सिर्फ पटना जिला में 243 अतिथि शिक्षकों को हटाये जाने का आदेश दिया गया है। इसको लेकर सभी जिले के राजकीय, राजकीयकृत, प्रोजेक्ट, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्यों को पत्र लिखा गया है। पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि जिन विषयों में नवनियुक्त शिक्षक का योगदान हो गया है, नियमावली के अनुसार संबंधित विषय के अतिथि शिक्षक हटाये जाएंगे। 


आपको बताते चलें कि,  स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए वर्ष 2018 में राज्यभर में 5440 अतिथि शिक्षकों को रखा गया था। जिलावार स्कूलों की सूची जारी की गयी थी। जिन स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की कमी थी, वहां पर संबंधित विषय में अतिथि शिक्षक रखे गये थे।