ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

गंगा में बह गया BPSC से बहाल टीचर, नाव पर बाइक रख जा रहा था स्कूल

PATNA : पटना में दो नावों के बीच टक्कर के बाद बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से बहाल शिक्षक अविनाश कुमार (25) गंगा में गिर गए। उसके बाद तेज बहाव में वे आगे निकल गए। अविनाश सुबह 8

गंगा में बह गया BPSC से बहाल टीचर, नाव पर बाइक रख जा रहा था स्कूल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पटना में दो नावों के बीच टक्कर के बाद बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से बहाल शिक्षक अविनाश  कुमार (25) गंगा में गिर गए। उसके बाद तेज बहाव में वे आगे निकल गए। अविनाश सुबह 8 बजे अपने साथियों के साथ स्कूल जा रहे थे। उनके साथ जा रहे शिक्षकों ने बताया कि 'उन्होंने अपनी बाइक नाव पर रखी, इसके बाद वे चढ़ने लगे। इसी दौरान पीछे से दूसरी नाव ने हमारी नाव को टक्कर मार दी।


वहीं, टक्कर लगते ही अविनाश गंगा में गिर गए। हमने मदद के लिए चिल्लाया, लेकिन एक भी नाविक मदद के लिए आगे नहीं आया। हमें और अविनाश दोनों को तैरना नहीं आता था। यह हादसा दानापुर थाना क्षेत्र के फक्कड़ महतो घाट पर हुआ। अविनाश फतुहा के रहने वाले हैं। अविनाश शुक्रवार सुबह अन्य शिक्षकों के साथ नाव पर सवार होकर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जा रहे थे। अविनाश का चयन BPSC TRE 1 के जरिए हुआ था। उन्होंने 18 नवंबर 2023 जॉइन किया था। इस हादसे के के बाद शिक्षकों में काफी आक्रोश है।


वहीं, घटना की सूचना लोगों ने दानापुर थाने और SDRF की टीम को दी। सूचना पाकर दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर दानापुर BDO विभेष आनंद भी पहुंचे हैं। जिलाधिकारी द्वारा सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की टीम को घटना स्थल पर भेजा गया। इस दल द्वारा डूबने वाले शिक्षक की खोज की जा रही है। 


इधर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, दानापुर को भी घटना स्थल पर भेजा गया है। इन दोनों पदाधिकारियों द्वारा खोज अभियान का पर्यवेक्षण किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निदेश पर अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक, दानापुर भी घटना स्थल पर जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना; अपर जिला दण्डाधिकारी (आपदा प्रबंधन), पटना; सहायक पुलिस अधीक्षक, दानापुर तथा अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर को खोज अभियान का अनुश्रवण करने का निदेश दिया है।