ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

गांधी सेतु का पश्चिमी लेन तैयार, अगले माह से चलेंगे 24 चक्के तक के वाहन

PATNA : बिहार की लाइफलाइन कहे जाने वाला लोहे का नवनिर्मित गांधी सेतु जल्द ही तैयार होने वाला है. जिसके बाद अगले माह से उस पर सभी तरह के मालवाहक वाहन समेत 22-24 चक्के वाले ट्रक भी आ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार की लाइफलाइन कहे जाने वाला लोहे का नवनिर्मित गांधी सेतु जल्द ही तैयार होने वाला है. जिसके बाद अगले माह से उस पर सभी तरह के मालवाहक वाहन समेत 22-24 चक्के वाले ट्रक भी आराम से दौड़ेंगे.

इसकी जानकारी देते हुए पथ निर्माण विबाग के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि गांधी सेतु के पश्चिमी लेन के सभी 44 स्पैन तैयार हो गए हैं. 30 स्पैन की सतह पर सीमेंटेड ढलाई भी हो गई है. इस पर अब अलकतरा बिछाने का काम चल रहा है. सब कुछ सही रहा तो अप्रैल से गांधी सेतु के पश्चिमी लेन पर परिचालन चालू हो जाएगा.

बता दें कि गांधी सेतु के पश्चिमी लेने बंद होने से बड़े मालवाहक वाहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पश्चिमी लेन चालू होने के बाद गांधी सेतु के पूर्वी लेने को तोड़ने का काम शुरू होगा. जिसे भी 2021 के अंत तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है. बता दें कि अभी गांधी सेतु के पूर्वी लेने से 6 चक्के तक का ट्रक समेत दूसरी गाड़ियां आ- जा रही है. वहीं 6 चक्के से ऊपर के भारी वाहनों के परिचालन पर रोक है.