ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सुरेश सिंह फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, दर्जनों लोगों का मोतियाबिंद का हुआ ऑपरेशन

PATNA: राजधानी पटना में मोतियाबिंद के मरीजों के लिए स्व. सुरेश सिंह फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा नि:शुल्क शिविर लगाया गया। जिसमें मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन, मुफ्त जांच और मुफ्त में चश

सुरेश सिंह फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, दर्जनों लोगों का मोतियाबिंद का हुआ  ऑपरेशन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में मोतियाबिंद के मरीजों के लिए स्व. सुरेश सिंह फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा नि:शुल्क शिविर लगाया गया। जिसमें मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन, मुफ्त जांच और मुफ्त में चश्मा का भी वितरण किया गया। 


इस मौके पर कई मरीज जिनका सफल मोतियाबंद का ऑपरेशन हो चुका था उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना की और बताया की नि:शुल्क ऑपरेशन और चश्मा दिया गया है। इस शिविर में बिहटा के लई गांव से आए दर्जनों मरीजों का कंकड़बाग स्थित शारदा आई एंड डेंटल हॉस्पीटल में डॉ. अजीत त्रिवेदी के द्वारा सभी के आंख का सफल ऑपरेशन कराया और साथ ही सैकड़ों मरीजों को चश्मा दिया गया। 


इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष क्षितिज रंजन 'सुरेश' ने बताया कि बीते कई वर्षों से लगातार इस तरह का स्वास्थ्य शिविर लगाकर जरूरतमंद, गरीब तथा मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों का इलाज किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि आंख भगवान का बड़ा वरदान है लेकिन जब आंख की ज्योति खतरे में पड़ जाती है तो महंगे इलाज का खर्च गरीबों के लिए जानलेवा साबित होता है। इस अवसर पर श्रमदान करने वालों में गौतम कुमार (छोटे सिंह), रितिज रंजन उर्फ़ मुकुल, सुबोध एवं संदीप कुमार के साथ कई लोग मौजूद रहे।

टैग्स