ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

इलेक्शन ड्यूटी में दारोगा समेत 4 पुलिसवालों पर बड़ी कार्रवाई, बूथ की बजाए विवाह भवन में उतारा EVM

PATNA : चुनाव ड्यूटी में बड़ी लापरवाही करने को लेकर दारोगा समेत 4 पुलिसवालों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. बूथ की बजाए विवाह भवन में EVM उतारने को लेकर पुलिस जवानों के पर ‘क

इलेक्शन ड्यूटी में दारोगा समेत 4 पुलिसवालों पर बड़ी कार्रवाई, बूथ की बजाए विवाह भवन में उतारा EVM
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  चुनाव ड्यूटी में बड़ी लापरवाही करने को लेकर दारोगा समेत 4 पुलिसवालों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. बूथ की बजाए विवाह भवन में EVM उतारने को लेकर पुलिस जवानों के पर ‘काला दाग’ लगाया गया है. यानी कि ब्लैक डॉट की कार्रवाई की गई है. विभागीय कार्रवाई के बाद इन जवानों की 6 महीने की वेतन वृद्धि रोक दी गई है, जो एक ब्लैक डॉट के समान प्रभावी होता है.


मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंत कांत ने इस कार्रवाई की सूचना चुनाव आयोग को भेजी है. बताया जा रहा है कि पिछले लोकसभा चुनाव में बूथ पर ईवीएम उतारने की जगह एक विवाह भवन में ईवीएम उतारे जाने को लेकर चार पुलिस जवानों को ब्लैक डॉट की सजा दी गई है. आपको बता दें कि पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान  इस बड़ी घटना को लेकर काफी बवाल मचा था.


राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता की मांग पर एसडीओ पूर्वी ने वहां पहुंचकर चारों जवान और दंडाधिकारी के साथ ईवीएम को वहां से लाया था. इसके बाद चले विभागीय कार्रवाई में जवानों ने बताया कि वह ईवीएम रिजर्व था और उसमें कोई वोटिंग नहीं की गई थी. इस मामले में पुलिस अवर निरीक्षक बृजलाल प्रसाद, सिपाही रवींद्र कुमार राम, सिपाही रामानुज चौधरी और सिपाही रवींद्र कुमार पर विभागीय कार्रवाई की गई है और इन जवानों की 6 महीने की वेतन वृद्धि रोक दी गई है. 

टैग्स