ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

एक साथ निकलीं तीन अर्थियां; शादी में शामिल होने पहुंचे दुल्हन की चाची - चाचा और बहन की मौत, मातम में बदली खुशियां

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजर रहा है, जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी

एक साथ निकलीं तीन अर्थियां; शादी में शामिल होने पहुंचे दुल्हन की चाची - चाचा और बहन की मौत, मातम में बदली खुशियां
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजर रहा है, जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है, जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र के आजाद नगर के पास देर रात भतीजी की शादी समारोह से लौट रहे पति, पत्नी और बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। संपतचक प्रखंड के गोपालपुर निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी और बच्ची के साथ मनेर रिसेप्शन में गये थे। देर रात ऑटो से परिवार के साथ घर लौट रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में मनोज कुमार(40), पत्नी आरती देवी (30) व बच्ची टुकटुक कुमारी (08) की मौत हो गई।


जबकि इस घटना में संपतचक निवासी पिंटू कुमार, उनकी पत्नी 25 वर्षीय अंधना देवी व कृष्णा ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा दिया गया है, जबकि पुलिस ने मृतक पति, पत्नी व बच्चे के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुनील भगत ने बताया कि मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है।


उधर, संपतचक से एकसाथ तीन अर्थी निकलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस मंजर को देख लोग रोने लगे। सभी का अंतिम संस्कार फतुहा घाट पर किया गया। पिता, मां व बहन के एकसाथ शव को देख दो और बच्चे सिसक रहे थे लेकिन इनका आंसू पोंछने वाला नहीं था। घटना में दुल्हन के चाचा, चाची व चचेरी बहन की मौत पर शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। मनोज के भाई सुधीर ने बताया कि 25 फरवरी को मेरे भाई की बेटी की शादी मनेर के रामबाद गांव निवासी कुंदन से हुई थी। 27 को बहू भात था, जिसमें मनोज, उसकी पत्नी, पुत्री और परिवार के लोग शामिल होने गये थे।