ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पूर्व मध्य रेलवे के कर्मियों ने कोरोना संकट में दी मदद, PM केयर्स फंड में लगभग 10 करोड़ की राशि दी

PATNA : कोरोना वायरस के बीच देश संकट से जूझ रहा है, लेकिन संकट के इस दौर में भी रेलवे लगातार अपना योगदान देकर लोगों तक राहत पहुंचा रही है. पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों और कर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस के बीच देश संकट से जूझ रहा है, लेकिन संकट के इस दौर में भी रेलवे लगातार अपना योगदान देकर लोगों तक राहत पहुंचा रही है. पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अब एक और मदद अपनी तरफ से दी है. इन सभी कर्मियों ने पीएम केयर फंड में अपने 1 दिन का वेतन जमा कराया है.


भारतीय रेल के सभी मुख्यालयों और कारखाना इकाइयों में कार्यरत इन कर्मियों ने अपने 1 दिन का वेतन पीएम केयर फंड में दिया है. पूर्व मध्य रेलवे का ऐसा एक भी आदमी नहीं है, जिसने इस योगदान में अपना सहयोग नहीं दिया जो. शत प्रतिशत योगदान देने वाले पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से पीएम केयर फंड में 9.72 करोड़ रूपया दान किया गया है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्यालय और पांचों मंडल के कुल 83733 अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने 1 दिन का वेतन दिया है.


ECR के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मध्य रेल भारतीय रेल का प्रथम मुख्यालय है. जिसके हर एक कर्मचारी ने पीएम केयर्स फंड में अपना योगदान दिया है. भारत सरकार द्वारा इस खतरनाक वायरस के प्रसार की रोकथाम हेतु कई उपाय किए गए हैं. सरकार की ओर से किए जा रहे इन उपायों में कई सरकारी गैर सरकारी, स्वयंसेवी संगठन, उद्योगपति सहित समाज के कई वर्गों ने पीएम केयर्स फंड में राशि जमा कर कोविड-19 के विरूद्ध किए जा रहे राष्ट्रव्यापी प्रयासों में अपनी भागीदारी सुनिश्चत की है.


टैग्स