ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

ECR की बड़ी पहल : अब 268 रेल कोचों को बना रहा आइसोलेशन वार्ड , हर कोच में होंगे पहले से ज्यादा बेड

PATNA: कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के फैलाव को रोकने के लिए पूर्व मध्य रेलवे( ECR)अपनी तरफ से सारी कवायदें कर रहा है। ईसीआर ने COVID-19 के बढ़ते दायरे को देखते हुए बड़ा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA: कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के फैलाव को रोकने के लिए पूर्व मध्य रेलवे( ECR)अपनी तरफ से सारी कवायदें कर रहा है। ईसीआर ने COVID-19 के बढ़ते दायरे को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। पूर्व मध्य रेलवे 208 के बदले 268 यात्री कोचों को आइसोलेशन वार्ड में बदलेगा। वहीं कोचों के अंदर मरीजों को उपलब्ध कराए जाने वाले बेडों ( बर्थों) की संख्या भी अब पहले से दोगुनी की जा रही है। ईसीआर ने चार अप्रैल तक 85 कोचों को आइसोलेशन या फिर क्वारंटाइन वार्ड में बदल दिया है।


पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व मध्य रेल द्वारा कोरोना वायरस से संक्रमित अथवा संदेहास्पद मरीजो के लिए 208 कोचों को क्वारंटाइन या आइसोलेशन वार्ड के रूप में बदला जाना था तथा प्रति कोच मरीजो के लिए 8 बर्थ उपलब्ध कराने  की योजना थी, परंतु इसमें बदलाव किया गया है । अब 268 कोचों को क्वारंटाइन या आइसोलेशन वार्ड का रूप दिया जाएगा जिसमें मरीजों के लिए प्रति कोच 8 के बदले 16 बर्थ उपलब्ध होंगे । इस प्रकार कोरोना वायरस से संक्रमित अथवा संदेहास्पद मरीजों के लिए बर्थों की कुल संख्या 1664 से बढ़कर 4288 हो जाएगी। 


राजेश कुमार ने बताया कि इन कोचों का उपयोग भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा या उनके दिशा-निर्देशन में किया जाएगा । सीपीआरओ ने उम्मीद जताते हुए कहा कि रेलवे के इन प्रयासों से न केवल कोरोना वायरस से लड़ाई में मजबूती आएगी बल्कि वायरस से लड़ने के राष्ट्रीय प्रयासों को भी बल मिलेगा ।  साथ ही उन्होनें लोगों से अपील भी की कि अपने और अपनों के लिए कुछ दिन घरों में ही रहें।आप खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।