ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Earthquake in Bihar: राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

मंगलवार की सुबह-सुबह बिहार की राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है.

Earthquake
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Earthquake in Bihar: राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुबह 6.37 बजे धरती डोलने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। पटना, गोपालगंज, बेतिया, मुंगेर समेत अन्य जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।


दरअसल, मंगलवार की सुबह अभी लोग ठीक से जगे भी नहीं थे कि भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 6 बजकर 37 मिनट पर झटके महसूस किए गए। लोग अपने घरों से बाहर निकलकर भागे। झटके तेज थे, ऐसे में लोगों में थोड़ी देर के लिए खौफ हो गया। भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है।


जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल और चीन की सीमा पर था। भारत, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और चीन में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी समेत राज्य के अन्य जिलों में तेज झटके महसूस किए गए हैं।