ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Patna News: दुर्गा पूजा को लेकर सख्त हुई बिहार पुलिस, DGP ने SP से लेकर SHO तक को दिए गए निर्देश

Patna News: देश के कोने-कोने में इस समय दशहरा को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिहार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna News: देश के कोने-कोने में इस समय दशहरा को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिहार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। डीजीपी विनय कुमार ने खुद इस बात की जानकारी दी और कहा कि पूरे प्रदेश में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं।


डीजीपी ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार से ग्यारह कंपनी केंद्रीय बल उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा बिहार पुलिस ने अपने संसाधनों से हजारों जवानों को मैदान में उतारा है।


पुलिस बल के अलावा लगभग पांच हजार गृह रक्षा बल (Home Guard) और BSAP के जवानों को भी पटना समेत सभी जिलों में तैनात किया गया है। यह व्यवस्था खास तौर पर मूर्ति विसर्जन और दशहरा के जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था को देखते हुए की गई है।


डीजीपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। हजारों लोगों से बाउंड भरवाया गया है, गुंडा आदेश जारी किया गया है और CCA के तहत जिला बदर की कार्रवाई भी की गई है। इससे संभावित उपद्रवियों पर पहले से ही नियंत्रण रखा जा सकेगा।


जानकारी देते हुए डीजीपी विनय कुमार ने बिहारवासियों से अपील की कि वे हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा और दशहरा मनाएं। उन्होंने खासतौर पर मूर्ति विसर्जन के समय भीड़ में अनुशासन बनाए रखने की अपील की।