ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

डिप्टी CM ऑफिस के सभी कर्मियों का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव, आप्त सचिव समेत 48 लोगों की हुई थी जांच

PATNA :अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप के बीच प्रशासनिक महकमे के लिए ये थोड़ी राहत भरी खबर है। सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA :अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप के बीच प्रशासनिक महकमे के लिए ये थोड़ी राहत भरी खबर है। सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के कोरोना निगेटिव पाए जाने के बाद अब डिप्टी सीएम ऑफिस के सभी कर्मियों का कोरोना टेस्ट भी निगेटिव आया है।


बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद में सरकार से लेकर प्रशासन तक हड़कंप मच गया था। हाल के दिनों में उनके संपर्क में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सहित अनेक मंत्री और अधिकारी आए थे। उनकी हिस्‍ट्री लेकर सबों की कोरोना जांच की गयी थी। इस कड़ी में सीएम और डिप्टी सीएम सहित कई मंत्रियों और अधिकारियों के भी सैंपल लिए गए थे।सीएम नीतीश कुमार ने खुद अपना कोरोना टेस्ट करवाया। कुछ घंटे बाद ही उनकी रिपोर्ट आई, जिसमें वो नेगेटिव पाए गए थे। डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया था। रविवार को उनका टेस्ट भी नेगेटिव आया था। मुख्यमंत्री समेत सीएम आवास के 16 लोगों की रिपोर्ट शनिवार रात ही निगेटिव आ गई थी। 


सीएम नीतीश कुमार ने खुद अपना कोरोना टेस्ट करवाया। कुछ घंटे बाद ही उनकी रिपोर्ट आई, जिसमें वो नेगेटिव पाए गए थे। डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया था। रविवार को उनका टेस्ट भी नेगेटिव आया था।गौरतलब है कि पांच दिन पहले ही नौ नए एमएलसी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ था। शपथ ग्रहण समारोह में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी आस-पास बैठे थे।  बाद में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह  के साथ ही उनकी पत्नी और बेटे समेत पांच परिवार के सदस्य भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।  जिसके बाद सियासी गलियारे में कोरोना से हड़कंप मच गया था। कार्यक्रम में मौजूद तमाम लोगों की जांच करवायी गयी साथ ही सीएम हाउस और डिप्टी सीएम ऑफिस के कर्मियों का भी टेस्ट करवाया गया था। 



टैग्स