ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना : 4 मई को हुई शादी में शामिल एक शख्स निकला कोरोना पॉजिटिव, दूल्हा समेत 6 लोगों को लाया गया क्वारंटाइन सेंटर

PATNA : 4 मई को हुई शादी में शामिल एक शख्स कोरोना पॉजिटिव निकला, जिसके बाद दूल्हा समेत 6 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर लाया गया है. सभी की कोरोना जांच कराई गई है. रिपोर्ट आने के ब

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : 4 मई को हुई शादी में शामिल एक शख्स कोरोना पॉजिटिव निकला, जिसके बाद दूल्हा समेत 6 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर लाया गया है. सभी की कोरोना जांच कराई गई है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

मामला पटना के रेवां की है. जहां के रहने वाले एक युवक, उसके पिता और भाई समेत छह लोगों को शुक्रवार की सुबह स्थानीय प्रशासन ने मसौढ़ी के क्वारंटाइन सेंटर पहुंचा दिया. सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए पटना भेजा गया है. 

इस बारे में बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि रेवां निवासी एक युवक की शादी चार मई को जहानाबाद में हुई थी. लॉकडाउन के कारण शादी में दूल्हा, उसके पिता, भाई समेत तीन रिश्तेदार गए थे.  उस शादी में जहानाबाद के लालसोबिगहा गांव का एक शख्स भी शामिल हुआ था. गुरुवार को हुई जांच में वह शख्स कोरोना संक्रमित पाया गया. जिसके बाद जहानाबाद प्रशासन सक्रिय हो गया और उक्त बरात में शामिल करीब 35 लोगों की जांच का आदेश दे दिया. 

मसौढ़ी के बीडीयों को भी उसकी जानकारी दी गई. मामले की जानकारी मिलते ही शादी में शामिल सभी को क्वारेंटाइन सेंटर पर लाया गया है. जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को होम क्वारेंटाइन किया जाएगा. यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो दुल्हन समेत अन्य लोगों की भी जांच कराई जाएगी.