ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

दो मई को मौसम विभाग का ग्रीन अलर्ट, पटना समेत कई जिलों में होगी तेज आंधी और बारिश

PATNA : दो मई यानि कल मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पटना सहित बिहार के अन्य जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार है। पटना में पिछले 48 घटे से मौसम

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : दो मई यानि कल मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पटना सहित बिहार के अन्य जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार है। पटना में पिछले 48 घटे से मौसम सामान्य है। सुबह की शुरुआत धूप के साथ हो रही है जो शाम तक बरकरार रहती है। इसकी वजह से दिन में तापमान 32 से 34 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। इसका असर का रात के तापमान भी पड़ रहा है।


मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का असर रात की अपेक्षा दिन के तापमान में अधिक पड़ रहा है। इसकी वजह से रात का तापमान स्थिर और दिन का अप-डाउन हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के ऊपरी हिस्से पर एक निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान से होकर उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों में आ रहा है।


मौसम विभाग की माने तो इसकी वजह से बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। इसकी वजह से एक मई को दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, भभुआ, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल में मौसम सामान्य रहेगा। पटना सहित बिहार के दूसरे जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।


टैग्स