ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

BIHAR NEWS : दीपावली और छठ की छुट्टी में घर आए युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मातम का माहौल

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई है। युवक की पहचान हथौड़ी थानाक्षेत्र के नथुनी पासवान के बेटे रोह

BIHAR NEWS : दीपावली और छठ की छुट्टी में घर आए युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई है। युवक की पहचान हथौड़ी थानाक्षेत्र के नथुनी पासवान के बेटे रोहित के रूप में की गई है।  रोहित गोवा में रहकर मजदूरी करता था। कुछ दिनों पहले ही वह दीपावली व छठ की छुट्टी में घर लौटा था।


जानकारी के मुताबिक, मृतक दीपावली के दिन अपने मामा के घर दिवाली मनाने जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। पूरी घटना जिले के रामपुरहरि थानाक्षेत्र के रामपुरहरि चौक की है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। 


बताया जा रहा है कि नथुनी पासवान ने बताया कि बेटा अपने मामा के घर रामपुरहरि जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी है। पिता ने आगे बताया कि बेटे की मौत की जानकारी सोशल मीडिया से चली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। आज शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। रामपुरहरि थाना की पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।