ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Patna News: मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, इंदिरा आवास योजना से बना था घर

Patna News: पटना जिले के दानापुर विधानसभा क्षेत्र के दियारा इलाके में रविवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। मानस नया पानापुर 42 पट्टी गांव में इंदिरा आवास योजना के तहत बने पुराने मकान की छत अचानक गिर गई।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Patna News: पटना जिले के दानापुर विधानसभा क्षेत्र के दियारा इलाके में रविवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। मानस नया पानापुर 42 पट्टी गांव में इंदिरा आवास योजना के तहत बने पुराने मकान की छत अचानक गिर गई, जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में गृहस्वामी बबलू खान (32), उनकी पत्नी रौशन खातून (30), बेटा मो. चांद (10), बेटी रूकशार (12) और सबसे छोटी बेटी चांदनी (2) शामिल हैं।


घटना के वक्त पूरा परिवार सो रहा था। बताया गया है कि भोजन करने के बाद सभी सो रहे थे, तभी मकान की छत भरभरा कर गिर गई। छत गिरने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और देखा कि मकान पूरी तरह धराशायी हो चुका था। पंचायत के मुखिया वकील राय ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद मलबे से परिवार के पांचों शव बाहर निकाले गए। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और कोहराम मच गया।


ग्रामीणों ने बताया कि यह मकान इंदिरा आवास योजना के तहत कुछ वर्ष पहले बना था, लेकिन दीवारों और छत में पहले से दरारें थीं। परिवार का एकमात्र कमाने वाला बबलू खान था और आर्थिक तंगी की वजह से मकान की मरम्मत नहीं करवा पाया। इसी कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता देने की मांग की है।


थानाध्यक्ष ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और प्रशासनिक स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। पूर्व प्रधान सीपी सिंह ने भी कहा कि दियारा क्षेत्र में कई पुराने मकान जर्जर स्थिति में हैं और प्रशासन को तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी से बचा जा सके।


इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए पुराने मकानों का निरीक्षण और मजबूतीकरण करना जरूरी है। प्रशासन को चाहिए कि वह सख्त नियमों और समय पर मुआवजा वितरण के माध्यम से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाए। इस दुखद हादसे ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आवास योजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव पर ध्यान न दिया गया तो त्रासदी अंजाम दे सकती है।