ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

दलित नेता की हत्या मामले में बड़ी खबर : तेजस्वी ने CM नीतीश को लिखा पत्र, सीबीआई जांच की मांग की

PATNA : पूर्णिया में दलित नेता की हत्या के मामले से जुड़े इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. तेजस्वी यादव ने दलित नेता की हत्या के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. तेजस्व

दलित नेता की हत्या मामले में बड़ी खबर : तेजस्वी ने CM नीतीश को लिखा पत्र, सीबीआई जांच की मांग की
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पूर्णिया में दलित नेता की हत्या के मामले से जुड़े इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. तेजस्वी यादव ने दलित नेता की हत्या के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. तेजस्वी यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों की सीबीआई जांच के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है.


तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री से पत्र लिखकर यह मांग की है कि वह दलित नेता की हत्या के मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा करें. तेजस्वी यादव ने अपने पत्र में लिखा है कि कुछ दिन पहले पूर्णिया जिले के एक सामाजिक राजनैतिक कार्यकर्ता की जगह ने हत्या की गई थी. अत्यधिक व्यस्तता की वजह से उन्हें थोड़ी देर से मामले की जानकारी प्राप्त हुई. फिर उन्होंने यह भी देखा कि एक प्रेरित एफआईआर में तेजस्वी और उनके बड़े भाई को नामजद बनाने के बाद, मीडिया प्रबंधन की कौशल की कहानियां सामने आ रही हैं.


तेजस्वी ने लिखा है कि दिन रात नीतीश के प्रवक्ता और नेताओं की ओछी और आधारहीन टिप्पणियों के बावजूद उनका मानना है कि कानून इस मामले में अपना काम करें और जांच सही दिशा में हो. तेजस्वी ने लिखा है कि सीएम नीतीश के ही आदमी उनकी पुलिस की साख और काबिलियत पर पर सवाल उठा चुके हैं.


उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले और इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी हो. सीएम से उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय किसी भी एजेंसी से इस मामले की जांच करा लें और पहले हमें यानी कि तेजस्वी यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ कर लें.


दलित नेता की हत्या मामले में बड़ी खबर : तेजस्वी ने CM नीतीश को लिखा पत्र, सीबीआई जांच की मांग की