ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

CTET की परीक्षा में अरेस्ट हुए दो मुन्ना भाई, जानिए कैसे सच आया सामने

PATNA : रविवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन देशभर में किया गया था। वैसे तो यह परीक्षा काफी शांतिपूर्ण संपन हुई। लेकिन, इस बीच एक बेहद ही अलग तरह की खबर निकल कर बिहार

 CTET की परीक्षा में अरेस्ट हुए दो मुन्ना भाई, जानिए कैसे सच आया सामने
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : रविवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन देशभर में किया गया था। वैसे तो यह परीक्षा काफी शांतिपूर्ण संपन हुई। लेकिन, इस बीच एक बेहद ही अलग तरह की खबर निकल कर बिहार की राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। पटना के मनेर के दो मुन्ना भाई को इस परीक्षा से शामिल होते हुए अरेस्ट किया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को मनेर के मौलानीपुर स्थित सनशाइन रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूल और सराय विद्या निकेतन स्थित सीटेट की परीक्षा सेंटर पर मुन्ना भाई के तर्ज पर दूसरे छात्र और छात्रा के बजाय बैठकर परीक्षा दे रहे एक युवक और युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस सबंध में मनेर थानाध्यक्ष संजय शंकर ने बताया कि रविवार को मनेर के सराय स्थित विद्या निकेतन और मोलानीपुर स्थित सीटेट परीक्षा का सेंटर था।


बताया जा रहा है कि, दोनो सेंटरो पर अलग-अलग युवक और युवती दूसरे छात्र और छात्रा के बदले परीक्षा दे रहे थे, जिसमें सेंटर पर एडमिट कार्ड से फोटो और उनके पास मौजूद कागजात अलग-अलग दिख रहे थे।जिसमें स्कूल के प्रिंसिपल ने फर्जी छात्र- छात्रा होने के बाद जाहिर की और उसके बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन लोगों से सख्ती से पूछताछ किया तो दोनों लोग फर्जी परीक्षार्थी निकले।


यहां साक्षी शर्मा के जगह पर सोनाली कुमारी और रंजीत कुमार के जगह पर सुमन कुमार परीक्षा दे रहे थे। इस मामले में दोनों विद्यालय के प्रिंसिपल ने युवक और युवती के खिलाफ लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई है। जिन्हें गिरफ्तार कर थाना लाया गया है और आगे कार्रवाई की जा रही है।