ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

अंचल कार्यालयों में CSC-VLE को जगह देने में लापरवाही पर विभाग सख्त, 28 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अंचल कार्यालयों में सीएससी–वीएलई को प्रमुख स्थान उपलब्ध कराने में हो रही लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने सभी समाहर्ताओं को 28 नवंबर तक रिपोर्ट भेजने और आदेश का पालन नहीं करने वाले अंचल अधिकारियों पर कार्रवाई

बिहार
समाहर्ताओं को कड़ा निर्देश
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आम रैयतों एवं भू-धारकों को विभागीय ऑनलाइन सेवाएं सुगमता पूर्वक प्रदान कराने के उद्धेश्य से राज्य के प्रत्येक अंचल कार्यालय में सीएससी के चयनित वीएलई को प्रमुख स्थान पर बैठाने का निर्देश पहले ही जारी किया था। इसके बावजूद विभाग को प्राप्त फीडबैक में यह पाया गया कि अधिकांश अंचलों में इस आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है, जो अत्यंत खेदजनक है।


विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह द्वारा जारी नवीनतम निर्देश में यह स्पष्ट किया गया है कि अधिकांश अंचल अधिकारियों ने सीएससी–वीएलई को बैठने का स्थान निर्धारित नहीं किया है, जबकि इसके लिए विभाग का स्पष्ट आदेश दिनांक 30.04.2025 और पुनः 18.11.2025 को जारी किया गया था। जिन कुछ अंचलों में स्थान उपलब्ध कराया भी गया है, वहाँ VLE को ऐसी जगह बैठाया गया है जहाँ वे रैयतों की नजर में ही नहीं आते, इससे विभागीय उद्देश्य की पूरी तरह से अनदेखी होती है।


अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने इसे विभागीय निर्देश की अवहेलना एवं अनुशासनहीनता मानते हुए सभी समाहर्त्ताओं को कड़े शब्दों में निर्देश दिया है कि सभी अंचल अधिकारियों को आदेशित करते हुए सीएससी के एक वीएलई को अंचल कार्यालय के प्रमुख एवं सुगम स्थान पर बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि सभी समाहर्ता दिनांक 28 नवंबर तक विभाग को अनुपालन रिपोर्ट भेजें। जिन अंचल अधिकारियों द्वारा इस आदेश का पालन नहीं किया जाएगा, उनके विरुद्ध तत्काल निलंबन एवं अनुशासनिक कार्रवाई हेतु आरोप पत्र भेजने का निर्देश दिया गया है।

टैग्स