ब्रेकिंग
छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल

कोरोना से बेहाल बिहार...CM नीतीश ने लोगों से धैर्य रखने को कहा

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. शुक्रवार को ताजा अपडेट में स्वास्थ्य विभाग में 1762 मामलों की पुष्टि की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में कोरोना स

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. शुक्रवार को ताजा अपडेट में स्वास्थ्य विभाग में 1762 मामलों की पुष्टि की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच आज कई आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव दीपक कुमार के साथ आज कोरोना वायरस के लिए सरकार की तरफ से किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की.


कोरोना को लेकर बिहार में बिगड़ते हालात के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से धैर्य रखने और सचेत रहने की अपील की है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग का आज सबको पालन करना चाहिए और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले घर से बाहर निकलते वक्त मास्क का प्रयोग अवश्य करें. इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किए जा रहे इंतजामों की भी समीक्षा की एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था का विस्तार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. आइसोलेशन में रहने वाले लोगों की मॉनिटरिंग और साथ ही साथ उनको मेडिकल फैसिलिटी मुहैया कराए जाने का निर्देश भी दिया.


इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि पटना में बिना देरी किए जागरूकता अभियान चलाया जाए. इसके लिए विज्ञापन और अन्य माध्यमों से लोगों को सूचना देने का निर्देश दिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि लोगों को यह पता चलना चाहिए कि किस प्रकार की जांच की व्यवस्था की जा रही है.


आपको बता दें कि बिहार में कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने 31 जुलाई तक लॉकडाउन की घोषणा की है. शुक्रवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 901 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में मरीजों का आंकड़ा 23300 हो गया है. जिसमें से 197 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14997 स्वस्थ हो गए हैं.

टैग्स