ब्रेकिंग
छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल

कोरोना संकट में वन मैन आर्मी बन गया PM मोदी का यह वर्कर, अकेले ही कर रहे जरूरतमंदों की मदद

PATNA : कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के 40 वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से सहयोग मांगा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं से

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के 40 वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से सहयोग मांगा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं से कहा था कि वह हो सके तो एक वक्त का खाना ना खाए, लेकिन अपने आसपास मौजूद जरूरतमंदों की मदद जरूर करें. प्रधानमंत्री की इस अपील की पटना के एक बीजेपी कार्यकर्ता पर ऐसा असर हुआ कि वह वन मैन आर्मी बन गए हैं.


बिहार बीजेपी के कार्यकर्ता शैलेश महाजन इन दिनों मास्क लगाए पटना के बोरिंग रोड और किदवईपुरी नागेश्वर कॉलोनी इलाके में नजर आते हैं. हाथ में थैला लिए शैलेश रिक्शेवाले और सड़क किनारे खड़े जरूरतमंदों को खाने का पैकेट दे रहे हैं.


खास बात यह है कि शैलेश महाजन जरूरतमंदों की मदद के संकल्प के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भरपूर पालन कर रहे हैं. वह किसी भी अन्य कार्यकर्ता के साथ इस अभियान पर नहीं निकल रहे. खुद को सुरक्षित रखते हुए जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाना उन्होंने दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है. शैलेश महाजन यूं तो बिहार बीजेपी के प्रदेश कार्यालय से लेकर अन्य नेताओं के बीच अपनी पहचान रखते हैं, लेकिन उनकी नई पहचान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के बाद अब जरूरतमंदों के बीच बन रही है. 

टैग्स