ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

कोरोना क्राइसिस के बीच भ्रष्टाचारियों पर एक्शन, 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ चार्जशीट

PATNA : रोहतास के विक्रमगंज थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम बाइपास पर गश्ती के दौरान ट्रकों से अवैध वसूली की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।इस मामले में छह पुलिस

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : रोहतास के विक्रमगंज थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम बाइपास पर गश्ती के दौरान ट्रकों से अवैध वसूली की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।इस मामले में छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ निगरानी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गयी है।


वायरल वीडियो में दारोगा समे त पुलिसवाले ट्रकों से अवैध वसूली करते कैमरे में कैद हो गये थे। 27 जून 2019 के इस वायरल वीडियो के आधार पर पर एसडीपीओ ने निगारीन कोर्ट में छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। हालांकि इस कांड में दारोगा तनिक कुमार के खिलाफ चार्जशीट नहीं की गयी है। दाखिल चार्जशीट में कहा गया है कि पटना हाईकोर्ट की ओर से दारोगा पर कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया गया है। मुख्य आरोपित दारोगा तनिक कुमार के खिलाफ अभी जांच चल रही है।


बता दें कि देर रात गश्ती में तैनात पुलिसकर्मियों के अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस की टीम आरा-सासाराम बाइपास पर पैसे वसूलते कैमरे में कैद हो गयी थी। इस वीडियो के आधार पर तत्कालीन थानेदार ने दारोगा तनिक कुमार, जीप ड्राइवर प्रशांत कुमार मिश्रा पुलिसकर्मी चंदन कुमार, विजय कुमार, भवानी पाल, बलिराम सिंह और चंदन कुमार के खिलाफ रंगदारी वसूली और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। 






टैग्स