ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

अचानक तेजस्वी से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता, सीटों के बंटवारे को लेकर रखी यह मांग

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव से अचानक मिलने पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत की। सोमवार को तेजस्वी से मिल

bihar
तेजस्वी से मुलाकात
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव से अचानक मिलने पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत की। सोमवार को तेजस्वी से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेताओं में प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान शामिल थे। 


आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर तेजस्वी से मुलाकात करने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि महागठबंधन में शामिल दलों के बीच जल्द से जल्द सीटों का बंटवारा कर दिया जाए। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि सीटों का चयन सही तरीके से किया जाए। एक-एक सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी मजबूत स्थिति में रहे इस बात का ख्याल रखा जाए। महागठबंधन के मजबूत प्रत्याशी रहेंगे तब ही एनडीए के प्रत्याशी को चुनाव हरा पाएंगे।।


बता दें 12 जून को महागठबंधन की बैठक हुई थी। जिसमें सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई थी। तब सभी घटक दलों को चुनाव लड़ने वाली सीटों का ब्यौरा देने को कहा गया था। जिसके बाद 15 जून को कांग्रेस के बड़े नेताओं की रविवार देर शाम बैठक हुई थी। जिसमें कांग्रेस नेताओं के बीच इस बात पर चर्चा हुई कि संभावित नाम समन्वय समिति की बैठक में ही सभी घटक दलों के साथ दी जाए। अब तक महागठबंधन की 4 बैठक हो चुकी है। आगामी बैठक में सीट शेयरिंग पर चर्चा होगी। 

टैग्स