ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

कांग्रेस कार्यालय में महिला कार्यकर्ता ने किया जमकर गाली-गलौज, पार्टी नेताओं पर लगाया टॉर्चर करने का आरोप

PATNA : देश में आज स्वतंत्रता दिवस की 74वां सालगिरह मनाई जा रही है. पूरे हिंदुस्तान में ख़ुशी का माहौल है. बिहार में भी स्वतंत्रता दिवस काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है. पटना गा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  देश में आज स्वतंत्रता दिवस की 74वां सालगिरह मनाई जा रही है. पूरे हिंदुस्तान में ख़ुशी का माहौल है. बिहार में भी स्वतंत्रता दिवस काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है. पटना गांधी मैदान के आलावा तमाम सरकारी दफ्तरों और राजनीतिक पार्टियों के कार्यालयों में भी झंडोत्तोलन किया गया. बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला कार्यकर्ता झंडोत्तोलन के समय गाली-गलौज करने लगी.


बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में सुबह साढ़े 11 बजे झंडोत्तोलन कार्यक्रम रखा गया था. पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता झंडोत्तोलन कार्यक्रम में हिस्सा लेने उपस्थित हुए. काफी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस को मनाया जा रहा था. तभी अचानक से एक महिला नेत्री जया लक्ष्मी ने हंगामा शुरू कर दिया. महिला नेत्री जया लक्ष्मी एक नेता के ऊपर चिल्लाने लगी. देखते ही देखते वह महिला कार्यकर्ता कांग्रेस नेताओं को भद्दी-भद्दी गलियां देने लगी. इस दौरान वहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा भी मौजूद थे. जिसके कारण मौके अफरा-तफरी मच गई. जैसे तैसे नाराज महिला नेता को समझा बुझाकर शांकत कराया गया.


कांग्रेस की महिला नेता जया लक्ष्मी ने मीडिया को बताया कि पार्टी में उनकी अनदेखी हो रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा उन्हें टॉर्चर किया जा रहा है. जिससे वह काफी आहत हैं. जिससे उनके मान-सम्मान और मर्यादा को ठेस पहुंची है.


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि कोई विशेष बात नहीं है. आपसी बातचीत को लेकर महिला नेत्री थोड़ी नाराज थीं. जिसके कारण उन्होंने ऐसा किया. हालांकि दोनों नेताओं को समझा दिया गया है. अब सब ठीक है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता