ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

BIHAR: कंपाउंडर के बेटे ने नीट में 390 रैंक हासिल कर पिता का सपना किया साकार, पहले प्रयास में मिली सफलता

सुरहापट्टी, दरभंगा के प्रिंस राज ने पहले प्रयास में ही नीट यूजी परीक्षा में अपनी श्रेणी में 390वीं रैंक प्राप्त की। उनके पिता प्रकाश झा, जो एक कंपाउंडर हैं, के सपने को साकार करते हुए प्रिंस ने पूरे मिथिलांचल का नाम रोशन किया।

bihar
पिता का सपना किया साकार
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: नीट यूजी का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। इसमें जिले के बहुत सारे बच्चों को सफलता हासिल हुई हैं। जिसमें सुरहापट्टी निवासी प्रकाश झा एवं मेनिका कुमारी के पुत्र प्रिंस राज ने पहले प्रयास में ही पूरे देश में अपनी कैटेगरी में 390 रैंक हासिल कर परिवार सहित पूरे मिथिलांचल का नाम रौशन किया। बेटे की इस सफलता से परिजन जहां काफी खुश हैं वही आस पड़ोस के लोग भी बधाई देने पहुंच रहे हैं। लोगों ने प्रिंस राज को माला पहनाया और मिठाई खिलाकर इस बड़ी उपलब्धित के लिए बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। 


इस सफलता पर प्रिंस राज ने मिडिया से बात करते हुये बताया कि सफलता का डगर थोड़ा कठिन था लेकिन मम्मी पापा के साथ ओमेगा स्टडी सेंटर जहां रहकर हम पढ़ाई कियें उनको इस सफलता का श्रेय जाता हैं चूकिं पिता जी हमारे ग्रामीण इलाके में कंपाउडर का काम करते हैं तो आर्थिक बाधा आई लेकिन संस्थान के सुमित सर के योगदान से आज यह मुकाम हासिल कर पायें हैं। नीट में चयन होने के बाद परिवार के सभी लोग खुश हैं। 


वहीं सफल छात्र के पिता  प्रकाश कुमार ने बताया हम तो कंपाउंडर का काम करते हैं ग्रामीण परिवेश में मेरा सपना था मेरा बच्चा एक अच्छा डॉक्टर बनकर सेवा करें आज हम नीट के रिज्लट आने के बाद काफी भावुक हो गयें थे मेरा बच्चा शुरू से ही मेहनती था इस पर हमें गौरव हैं। वहीं शिक्षक सुमित चौबे ने बताया कि बच्चा शुरू से मेहनती बस थोड़ा अंतर आत्मा को जगाने का काम हमारे संस्थान के शिक्षकों ने किया हैं और आगे भी इस बच्चों को जहां जरूरत होंगी हमारा संस्थान साथ खड़ा रहेंगा।

टैग्स