ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Bihar News: केंद्रीय मंत्रालय ने बढ़ाई CMR आपूर्ति की डेडलाइन, बिहार सरकार को बड़ी राहत

Bihar News: भारत सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए CMR (चावल) आपूर्ति की अंतिम तिथि 10 अगस्त से बढ़ाकर 14 सितंबर 2025 कर दी है। इससे राज्य के लगभग 900 पैक्स व व्यापार मंडलों को शेष चावल आपूर्ति का अवसर मिलेगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार के अनुरोध पर खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के CMR (चावल) आपूर्ति की अवधि को 14 सितम्बर 2025 तक विस्तारित कर दिया है। भारत सरकार द्वारा पूर्व में CMR (चावल) आपूर्त की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 निर्धारित की गई थी।


भारत सरकार द्वारा CMR की तिथि विस्तारित करने पर माननीय सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा CMR आपूर्ति की तिथि 14 सितम्बर 2025 तक बढ़ाने का निर्णय स्वागतयोग्य एवं साथ ही यह कदम राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप भी है। इससे राज्य के उन सभी पैक्स एवं व्यापार मंडलों को शत प्रतिशत अवशेष CMR (चावल) की आपूर्ति  करने का अवसर मिलेगा, जिन्होंने 10 अगस्ता 2025 तक CMR(चावल) की आपूर्ति शत प्रतिशत नहीं कर पाए थे।


यह निर्णय उन पैक्स एवं व्यापार मंडलों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो पूर्व निर्धारित समयसीमा तक राज्य खाद्य निगम को CMR (चावल) की आपूर्ति पूरी नहीं कर पाए थे। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में राज्य के किसानों से 39.22 लाख मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति पैक्स एवं व्यापार मंडलों द्वारा की गई है। इसके समतुल्य 26.61 लाख मीट्रिक टन CMR (चावल) 10 अगस्त 2025 तक राज्य खाद्य निगम को उपलब्ध कराया जाना था। 


इसमें से 26.01 लाख मीट्रिक टन CMR (97.8%) की आपूर्ति समय पर पूरी की जा चुकी है, जबकि लगभग 60 हजार टन CMR (चावल) की आपूर्ति की जानी अब भी शेष है, जिसमें लगभग 900 समितियां संबद्ध हैं, जिनके डिफॉल्टर होने का खतरा उत्पन्न हो गया था। इसके साथ ही सहकारी बैंकों के लगभग 200 करोड़ रुपए पर भी  संकट उत्पन्न हो गया था। सहकारिता विभाग ने विस्तारित तिथि तक सभी जिलों को शत प्रतिशत CMR (चावल) आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता