ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

CM नीतीश की कैबिनेट बैठक आज, कई एजेंडों पर लगेगी मुहर ; युवाओं को मिल सकता है रोजगार

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह कैबिनेट बैठक आज शाम 4:30 बजे से शुरू होगी। इस बैठक में कई एजेंडे पर मुहर लग सकती है। इस बैठक में य

CM नीतीश की कैबिनेट बैठक आज, कई एजेंडों पर लगेगी मुहर ; युवाओं को मिल सकता है रोजगार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह कैबिनेट बैठक आज शाम 4:30 बजे से शुरू होगी। इस बैठक में कई एजेंडे पर मुहर लग सकती है। इस बैठक में युवाओं को नौकरी समेत समेत पुलिस महकमे में बहाली को लेकर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है।  इसके साथ ही इसमें शिक्षकों के लिए भी बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। 


दरअसल, सीएम नीतीश कुमार आज कैबिनेट की बैठक करेंगे। शाम 4:30 बजे मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में बैठक आयोजित है। इस सप्ताह मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग नहीं हो सकी थी। उस दिन सीएम नीतीश कुमार ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मिलने गए हुए थे। नीतीश कुमार लगातार तीन दिनों तक दूसरे-दूसरे राज्यों में दौरा कर रहे थे। जिसके चलते ये मीटिंग अब आज शाम को हो रही है। सभी संबंधित विभागों को तैयारी करने का निर्देश पहले ही दे दिया गया था। 


मालुम हो कि , बिहार सरकार ने 20 लाख नौकरियां और रोजगार देने का वादा किया है। ऐसे में आज की कैबिनेट की बैठक में नौकरी और रोजगार को लेकर सरकार क्या फैसला लेती है, उस पर नजर रहेगी। इससे पहले कैबिनेट बैठक में नीतीश कुमार ने पिछले सप्ताह 178000 से अधिक शिक्षकों के पद सृजित करने की मंजूरी दी थी। 


वहीं, मुजफ्फरपुर और गया में 15 साल पुराने वाहनों पर रोक लगाने का भी फैसला लिया था। इसी तरह कई महत्वपूर्ण फैसले पर मुहर लगी थी। आज की कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री क्या कुछ फैसला लेते हैं उस पर नजर रहेगी। आज की बैठक में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत विभाग के सभी मंत्री शामिल होंगे। 


आपको बताते चलें कि, पिछले कैबिनेट की बैठक में कुल 18 एजेंडे पर मुहर लगी थी। इसके पहले भी सियासी घटनाक्रम के चलते कैबिनेट की बैठक रद्द हो गई थी। तब सीएम नीतीश कुमार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मिलने गए हुए थे। इस बार भी विपक्षी एकजुटता मिशन पर सीएम नीतीश लगातार ओडिशा, झारखंड और फिर महाराष्ट्र के दौरे पर गए हुए थे। इस वजह से ये कैबिनेट की बैठक आज शुक्रवार को हो रही है।