ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

CM के गृह जिले में दो दलित युवकों की निर्मम हत्या के अभियुक्तों को पुलिस का संरक्षण ? परिजनों से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने बोला हमला

NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में दो दलित युवकों की बेरहमी से हत्या के बाद अभियुक्त खुला घूम रहे हैं. नालंदा के बिंद थाने के रसुलपुर गांव में आठ दिन पहल

CM के गृह जिले में दो दलित युवकों की निर्मम हत्या के अभियुक्तों को पुलिस का संरक्षण ? परिजनों से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने बोला हमला
First Bihar
3 मिनट

NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में दो दलित युवकों की बेरहमी से हत्या के बाद अभियुक्त खुला घूम रहे हैं. नालंदा के बिंद थाने के रसुलपुर गांव में आठ दिन पहले दो दलित युवकों का गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गयी थी. पीड़ित परिवार से मिलने आज लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान रसुलपुर पहुंचे. पीड़ित परिवार की गुहार सुनने के बाद चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में ही ये दिख रहा है कि सरकार समर्थित अपराधी कैसे राज कर रहे हैं.


अपराधियों को खुली छूट
नालंदा के रसुलपुर गांव में दो दलित युवकों को बेरहमी से मार डाला गया था. दोनों सगे भाई थे. 30 जनवरी की रात उनका गला काट लिया गया और शवों को सड़क किनारे फेंक दिया गया था. बाद में उनकी पहचान रसुलपुर गांव के  27 साल के भोला पासवान और 24 साल के टूटू पासवान के रूप में हुई थी. दोनो भाई मिलकर ऑटो चलाते थे. हत्यारों ने उनकी ऑटो लूटने के बाद दोनों की हत्या कर दी थी. इस मामले में मृतकों के परिजनों के बयान के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस प्राथमिकी में 14 लोगों को हत्या का अभियुक्त बनाया गया था.


लोजपा प्रमुख चिराग पासवान आज दोनों मृतकों के परिजनों से मिलने रसुलपुर पहुंचे थे. उनके सामने परिजनों ने बताया कि मामले में अभियुक्त बनाये गये 14 लोगों में से सिर्फ एक को गिरफ्तार किया गया है. बाकी सब खुले घूम रहे हैं. परिजनों ने कहा कि अभियुक्त बनाये गये लोग धमकी भी दे रहे हैं. परिजनों की शिकायत सुनने के बाद चिराग पासवान ने नालंदा के एसपी से फोन पर बात कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने को कहा.


चिराग का हमला
चिराग पासवान ने दो दलित युवकों की हत्या के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नीतीश कुमार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इस वाकये से साफ हो जाता है बिहार पुलिस किसके इशारे पर काम कर रही है और बिहार में कैसे अपराधियों को खुला संरक्षण मिल रहा है. चिराग पासवान ने कहा  कि हत्यारे बताये जा रहे लोग जेडीयू के समर्थक है लिहाजा उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि अगर पीडितों को इंसाफ नहीं मिला तो लोजपा आंदोलन करेगी.

टैग्स