ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BIHAR NEWS : लॉ एंड ऑर्डर पर CM नीतीश कुमार ने की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिया यह निर्देश

BIHAR NEWS : विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिये पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहें। पुलिस गश्ती में किसी प्रकार की कोताही नहीं हो।

NITISH KUMAR
NITISH KUMAR
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार एक चीज़ को लेकर काफी बातचीत करते हुए नजर आते हैं वह चीज़ है कानून व्यवस्था। अब इसी को लेकर एक बार फिर बिहार के सीएम ने बड़ा निर्णय लिया है। आइए जानते हैं कि इसको लेकर बिहार के सीएम का क्या ख़ास प्लान है और उन्होंने क्या निर्णय लिया है। 


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही न हो। उन्होंने आला अधिकारियों को इस मामले में अतिरिक्त सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में मद्य निषेध तथा विधि व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में पुलिस महानिदेशक और मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अद्यतन विधि व्यवस्था एवं शराबबंदी को बेहतर ढंग से लागू करने को लेकर किये जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।


विधि व्यवस्था की समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिये पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहें। पुलिस गश्ती में किसी प्रकार की कोताही नहीं हो। पर्व-त्योहारों को देखते हुए असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें। मद्य निषेध की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मद्य निषेध को प्रभावी ढंग से लागू करने करने के लिये समुचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।


 उन्होंने कहा कि शराबबंदी के पूर्व लोग शराब पीकर अपनी सारी कमाई उड़ा देते थे, आज वही पैसा दूसरे काम में लग रहा है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। समाज में शांति और भाईचारे का माहौल बना है। शराबबंदी से पुरुष और महिलाएं दोनों खुश हैं।


इधर, सीएम ने अधिकारियों को नीरा का उत्पादन और बिक्री बढ़ाने का भी निर्देश दिया। कहा कि नीरा स्वास्थ्य के लिए उपयोगी और स्वादिष्ट होता है। नीरा के संग्रह, बिक्री तथा नीरा के उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिये लोगों को प्रोत्साहित करें ताकि इससे जुड़े लोगों के आय की स्रोत सृजित हो सके।