ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

CM Nitish Kumar: बिहार के इस एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी उड़ानें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा एलान

CM Nitish Kumar: बिहार के सुपौल स्थित वीरपुर एयरपोर्ट से जल्द ही विमानों का परिचालन शुरू होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान इसको लेकर एलान किया है.

CM Nitish Kumar
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को सुपौल जिले में प्रगति यात्रा के दौरान एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सुपौल जिले के वीरपुर एयरपोर्ट से छोटे विमानों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।


इसके अलावा, सीएम ने सुपौल के विकास के लिए कई अन्य योजनाओं का भी ऐलान किया। इनमें सुपौल में नए बस स्टैंड का निर्माण, वीरपुर में निबंधन कार्यालय की स्थापना, सिमराही बाजार में फ्लाईओवर, त्रिवेणीगंज बाजार और पिपरा मार्केट में बायपास, सुपौल स्टेडियम का जीर्णोद्धार, छातापुर एवं त्रिवेणीगंज प्रखंड में सुरसर नदी का चैनलाइजेशन और क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मत शामिल हैं।


सीएम ने कहा कि साल 2020 से शुरू की गई सात निश्चय योजना-2 के तहत ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट, टेलीमेडिसिन, बाल हृदय योजना और सिंचाई जैसी योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने 2008 की कोसी बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले काफी प्रभावित हुए थे और सरकार ने राहत और बचाव कार्य बड़े पैमाने पर किए थे।