ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार की 10 लाख महिलाओं को इस दिन मिलेंगे 10-10 हजार रुपये, बाकी लाभार्थियों को कब आएगा पैसा जानिये?

बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये इस दिन भेजे जाएंगे। इससे पहले 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं को राशि मिल चुकी है। जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं के बाद अब बाकी लाभार्थियों का भुगतान इस महीने होगा

बिहार
इंतजार की घड़ी खत्म
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अभी तक 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं के बैंक अकाउंट में 10-10 हजार रूपये की राशि भेजी जा चुकी है। लेकिन अभी भी कई महिलाओं के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है। वो आए दिन लोगों से पूछती हैं कि हमलोग को कब पैसा आएगा? लेकिन अब इंतजार की घड़ी खत्म हो गयी है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस योजना का लाभ उन्हें भी मिलेगा। दरअसल नीतीश सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं के खाते में 28 नवंबर दिन शुक्रवार को 10-10 हजार रुपये भेजे जाएंगे। इस दिन जीविका समूह से जुड़ी ग्रामीण इलाकों की साढ़े 9 लाख और शहरी क्षेत्रों की 50 हजार महिलाओं के बैंक खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। जीविका समूह से जुड़ी सभी महिलाओं को 10-10 हजार रुपया मिलने के बाद ही बाकी बची लाभार्थियों को भी जल्द 10-10 हजार रुपये बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा। 


बता दें कि इस योजना के लिए महिलाओं से ONLINE और OFFLINE आवेदन लिया गया था। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने OFFLICE आवेदन किया था।  जीविका समूह से जुड़ीं ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को पहले 10-10 हजार रुपया ट्रांसफर किया गया। लेकिन जो महिला जीविका से जुड़ी हुई नहीं हैं, उन्हें अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। अब वो लोगों से पूछती नजर आ रही है कि उन्हें पैसा कह ट्रांसफर किया जाएगा।  


हाल के दिनों में जो महिलाएं जीविका समूह जुड़ी हैं पहले उन्हें पैसा भेजा जाएगा। इस योजना के तहत 13 लाख महिलाओं ने ONLINE आवेदन किया था। इन महिलाओं के आवेदन की जांच शुरू हो चुकी है। जांच पूरी होने के बाद इन्हें भी खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे जाएंगे। जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एक महीने के अंदर मुख्यमंत्री रोजगार योजना का फॉर्म भरने वाली सभी महिलाओं को भी पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि दिसंबर तक सभी महिला लाभार्थियों को 10-10 हजार रुपये मिल जाएगा। जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को ही अभी तक इसका लाभ मिल पाया है।  

टैग्स