ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

चीन ने पाकिस्तान को भेजा अंडरवियर से बने मास्क, लोग बोले- इससे तो कोरोना और बढ़ जायेगा

DESK : एक तरफ जहां विश्व में कोरोना से संकट छाया हुआ है. वहीं दूसरी ओर चीन ने तथाकथित अपने सबसे अच्छे दोस्त पाकिस्तान के साथ अप्रैल फूल बनाने जैसा भद्दा मजाक वाला हरकत किया है

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK : एक तरफ जहां विश्व में कोरोना से संकट छाया हुआ है. वहीं दूसरी ओर चीन ने तथाकथित अपने सबसे अच्छे दोस्त पाकिस्तान के साथ अप्रैल फूल बनाने जैसा भद्दा मजाक वाला हरकत किया है. जी हां, पाकिस्तानी मीडिया में आज चीन को लेकर ना जाने कैसी-कैसी बातें की जा रही हैं. 'दोस्त-दोस्त ना रहा' वाला गाना शायद आज हर कोई पाकिस्तान के अंदर इयरफोन में सुन रहा होगा. क्योंकि पाकिस्तान को चाइना वालों ने एन-95 मास्क की जगह अंडरवियर से बने मास्क उपलब्ध कराया है. 


कोरोना वायरस इन दिनों पूरी दुनिया में महामारी बन चुका है और हजारों लोगों की जान ले चुका है. इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने और मुंह पर मास्क लगाने की सलाह दी गई है. लेकिन पाकिस्तान के साथ तो आज कल कुछ और ही चल रहा है. पाकिस्तानियों को उनके चीनी भाइयों ने अंडरवियर वाला मास्क भेजा है. 


बाजारों में मास्क की मांग में तेजी से बढ़ोतरी हुई है लेकिन अब चीन इसे भुना रहा है और अपने ही दोस्त पाकिस्तान को मास्क के नाम पर धोखा दे रहा है. चीन ने पाकिस्तान में मास्क की भारी मांग को देखते हुए अपने दोस्त को धोखा देते हुए अंडरगार्मेंटस से बने मास्क का निर्यात कर दिया. इसे देखकर पाकिस्तान के लोग भड़क गए. चीन से भेजे गए मास्क वहां के न्यूज  चैनलों की सुर्खियों बन गए, यहां तक कि अस्पतालों को डॉक्टरों ने इनके इस्तेमाल से भी इनकार कर दिया है.



चीन में बनाए गए मास्क को जब पाकिस्तान में खोलकर देखा गया तो एन-95 मास्क की जगह अंडरवियर से बने मास्क मिले जो कोरोना के वायरस या किसी अन्य संक्रमण को रोकने में पूरी तरह फेल थे. बता दें कि पाकिस्तान के अलावा यूरोप के भी कई देश शिकायत कर चुके हैं कि चीन से भेजे गए मास्क बेहद घटिया स्तर के हैं. इसी वजह से नीदरलैंड और स्पेन ने चीन से मेडिकल सप्लाई को रोकने का फैसला लिया है.

टैग्स