ब्रेकिंग
पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगपटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

Cheteshwar pujara : चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट से लिया संन्यास, 20 साल का रहा करियर

Cheteshwar pujara : टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और टेस्ट टीम के लिए दूसरे दिवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। चेतेश्वर पुजारा ने 24 अगस्त (रविवार) को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी।

Cheteshwar pujara
Cheteshwar pujara
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Cheteshwar pujara : टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और टेस्ट टीम के लिए दूसरे दिवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। चेतेश्वर पुजारा ने 24 अगस्त (रविवार) को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। इसके बाद अब उनके इस फैसले को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई है। इसकी वजह यह भी है कि इनके नाम को लेकर यह चर्चा हो रही थी वह रणजी खेलकर टीम में वापसी करेंगे। 


जानकारी के अनुसार,37 साल के पुजारा ने X पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट करके क्रिकेटिंग करियर पर विराम लगाया है। पुजारा ने लिखा, 'भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और हर बार मैदान पर बेस्ट देने की कोशिश करना, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। लेकिन जैसा कहते हैं, हर अच्छी चीज का अंत होता है।  मैं दिल से आभारी हूं और सभी प्रारूपों से क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया है।'


पुजारा ने 103 टेस्ट मैचों में 43.60 की औसत से 7195 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 19 शतक और 35 अर्धशतक लगाए। पुजारा ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला साल 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में खेला था।  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस मुकाबले में पुजारा ने 41 रन बनाए। इसके बाद पुजारा को टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। 


इंटरनेशनल क्रिकेट में पुजारा ने अपने कदम साल 2010 में रखे थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में डेब्यू किया था, जो कि एक टेस्ट मैच था।वहीं साल 2013 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में उनका वनडे डेब्यू हुआ। पुजारा का वनडे करियर तो ज्यादा नहीं चला मगर टेस्ट क्रिकेट में उनके पांव डेब्यू के बाद अगले 13 साल तक जमे रहे। पुजारा ने भारत के लिए 103 टेस्ट और 5 वनडे खेले हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 206 रन का है।