ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

भूखे-प्यासे चंद्रिका राय के घर के बाहर रात से ही परेशान हैं दो ड्राइवर, राबड़ी देवी ने भी नहीं ली सुध

PATNA : राजद सुप्रिमो लालू प्रसाद यादव और चंद्रिका राय के परिवार के बीच दो ड्राइवर फंस गए हैं. गुरुवार की शाम से ही दोनों ड्राइवर चंद्रिका राय के घर के बाहर सामान लेकर खड़े हैं पर उनकी सुध लेने वाल

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : राजद सुप्रिमो लालू प्रसाद यादव और चंद्रिका राय के परिवार के बीच दो ड्राइवर फंस गए हैं. गुरुवार की शाम से ही दोनों ड्राइवर चंद्रिका राय के घर के बाहर सामान लेकर खड़े हैं पर उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है.

पिकअप गाड़ी के दो ड्राइवर संजय एवं रवि रंजन दोनों कल रात से ही परेशान हैं. ठंड में पूरी रात दोनों चंद्रिका राय के आवास के बाहर खड़े रहे पर किसी ने उन्हें पानी के लिए भी नहीं पूछा. ठंड में दोनों ने किसी तरह रात गुजारी और सुबह होने का इंतजार करते रहे. पर सुबह भी किसी ने उनकी सुध नहीं ली. 

अब दोनों ड्राइवर रो रहे हैं. ड्राइवर संजय सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर को उसकी दादी का श्राद्ध है, जिसके लिए उसे कार्ड बांटना था. गुरुवार को उसे कहा गया कि दो घंटे का काम है इसके लिए  1 हजार रुपए भाड़ा दिया जाएगा. जिसके बाद वह सामान पहुंचाने को राजी हो गया. लेकिन अब 18 घंटा से ज्यादा हो गया है, पर ना ही कोई सामान लेने वाला है और न ही उसे जाने दिया जा रहा है. यहां भूखे- प्यासे फंसा हुआ है. घर वाले परेशान हैं. संजय का कहना है कि यदि कुछ देर में उसकी गाड़ी खाली नहीं होगी तो वह गाड़ी समान सहित छोड़ कर चला जायेगा.  

बता दें कि राबड़ी देवी ने बहू ऐश्वर्या का सामान अपने आवास से निकालकर दो पिकअप वैन पर लोड करके बहू ऐश्वर्या के मायके भेज दिया. लेकिन दोनों पिकअप पर लोड सामान को उतारने के लिए चंद्रिका राय तैयार नहीं हैं. दोनों गाड़ियों को वह थाना भेजना चाहते हैं. इसके चक्कर में दोनों गाड़ी के ड्राइवर परेशान हैं. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें