ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

चैती छठ: उदयगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का हुआ समापन, छठ व्रतियों ने की कोरोना से मुक्ति की कामना

DESK: उदयगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का समापन हुआ। बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए छठव्रतियों ने घर पर ही उगते हुए भगवा

चैती छठ: उदयगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का हुआ समापन, छठ व्रतियों ने की कोरोना से मुक्ति की कामना
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: उदयगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का समापन हुआ। बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए छठव्रतियों ने घर पर ही उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मईया से कोरोना से मुक्त करने की कामना की और कहा कि छठ व्रतियों की यही पुकार कोरोना मुक्त हो अपना संसार। 


हे छठी मईया बरसाओं अपनी कृपा, पूरे देश को कोरोना मुक्त कर दो। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हुए पटना सिटी में छठ व्रतियों ने छठी मईया से यही आराधना की। उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही 4 दिवसीय लोक आस्था का महापर्व चैती छठ का समापन हो गया। इस दौरान छठी मईया के गीतों से पूरा वातावरण गूंज रहा था।  कोविड-19 को लेकर कई छठ व्रतियों ने अपने घरो से ही भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। जानकारी के अनुसार लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व साल में दो बार मनाया जाता है। चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाए जाने वाले छठ पर्व को चैती छठ और कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाये जाने वाले पर्व को कार्तिक छठ कहा जाता है।


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता