ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

CAA-NRC का भूत अभी भी नहीं उतरा, कोरोना का सर्वे करने गई टीम का पटना के सब्जीबाग में विरोध

PATNA : CAA-NRC का महीनों तक विरोध करने वाले लोगों के सर से अभी भी इस का भूत नहीं उतरा है। देश में फैली कोरोना महामारी के बीच सरकार लगातार सर्वे के जरिए कोरोना वायरस की स्थिति पर अ

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : CAA-NRC का महीनों तक विरोध करने वाले लोगों के सर से अभी भी इस का भूत नहीं उतरा है। देश में फैली कोरोना महामारी के बीच सरकार लगातार सर्वे के जरिए कोरोना वायरस की स्थिति पर अपडेट ले रही है। आंकड़े जुटाए जा रहे हैं लेकिन पटना के सब्जीबाग इलाके में कोरोना संक्रमण पर सर्वे करने पहुंची टीम का विरोध हुआ है। पटना के सब्जीबाग के साथ-साथ दरभंगा हाउस के सामने एक अपार्टमेंट में जिला प्रशासन की टीम के साथ इसलिए बदसलूकी की गई क्योंकि यहां रहने वाले लोगों को आशंका थी कि सर्वे CAA-NRC को लेकर कराया जा रहा है।


दरअसल जिला प्रशासन की टीम कोरोना संक्रमण पर सर्वे के दौरान यह जानने पहुंची थी कि घर में किस की तबीयत खराब तो नहीं है, कोई शख्स बाहर से तो नहीं आया। लेकिन अशोक राजपथ से जुड़े दो इलाकों में सर्वे टीम का विरोध हुआ। पटना के सब्जी बाग में सर्वे करने गई टीम में शामिल सदस्यों के साथ अभद्रता की गई। टीम में शामिल सदस्यों अमर कुमार, विकास, रंजीत कुमार और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अभिलाषा कुमारी जब लोगों के बीच जाकर जानकारी जुटा रहे थे तभी स्थानीय लोगों ने उनका विरोध किया। 


सब्जीबाग के अलावे दरभंगा हाउस के सामने बने एक अपार्टमेंट में पहुंची टीम के एक महिला सदस्य के साथ अभद्र बर्ताव भी किया गया। वार्ड नंबर 41 की वार्ड पार्षद कंचन देवी के मुताबिक लोगों के बीच अभी भी कोरोना सर्वे को लेकर भ्रम है जिसकी वजह से विरोध हुआ। उधर पटना के डीएम कुमार रवि ने कहा है कि इस मामले में उनके पास अब तक कोई जानकारी नहीं है। जिला प्रशासन ने सर्वे में सबको सहयोग करने के लिए कहा है और जहां कहीं भी टीम का विरोध होगा पुलिस सख्ती से निपटेगी। आपको बता दें कि पटना का सब्जीबाग वही इलाका है जहां CAA-NRC का विरोध करते हुए महीनों तक धरना प्रदर्शन चला था।

टैग्स