ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: आज दोपहर 12 बजे जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां जानें कहां और कैसे करें चेक

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार में मैट्रिक की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज यानी 29 मार्च को मैट्रिक का रिजल्ट जारी करेगा।

BSEB Bihar Board 10th Result 2025
आज दोपहर 12 बजे जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार में मैट्रिक की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज यानी 29 मार्च को मैट्रिक का रिजल्ट जारी करेगा। दोपहर 12 बजे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभागार में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल घोषित किया जाएगा।


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर में बताया है कि बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, आज दिनांक 29.03.2025 को दोपहर 12:00 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल जारी करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव, एस. सिद्धार्थ भी उपस्थित रहेंगे।


परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्रा बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.matricresult2025.com और https://www.matricbiharboard.com  पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 को चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर या रोल कोड की जरूरत पड़ेगी। विद्यार्थी अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 को चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर या रोल कोड की जरूरत पड़ेगी। विद्यार्थी अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 


बिहार बोर्ड इस साल भी सभी शिक्षा बोर्डों में सबसे पहले 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इस वर्ष, लगभग 15.85 लाख छात्र मैट्रिक की परीक्षा में उपस्थित हुए थे। बीएसईबी कक्षा 10वीं की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चली थी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई थी।


बिहार बोर्ड 10वीं यानी मैट्रिक की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। एक या दो विषयों में फेल होने वालों को कंपार्टमेंटल परीक्षा के माध्यम से दूसरा मौका मिलेगा। जिनकी परीक्षा छूटी थी, उन विद्यार्थियों को विशेष परीक्षा में मौका मिलेगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में टॉप 10 में शामिल होने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। 


पहला स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 1 लाख की जगह अब 2 लाख रुपए दिए जाएंगे वहीं दूसरा स्थान पर आने वाले विद्यार्थी को 1.5 लाख रुपए जबकि तीसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्रा को 1 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि सरकार की तरफ से दी जाएगी। वहीं चौथा से 10वां स्थान वाले छात्र-छात्रा को 20 हजार रुपए दिए जाएंगे।पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 के नतीजे 31 मार्च 2024 को घोषित किए गए थे, जहां कुल मिलाकर 82.91 फीसदी छात्रों को सफलता मिली थी।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता