ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार का पहला रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले?दो घंटे के भीतर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तारलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार का पहला रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले?दो घंटे के भीतर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तारलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंप

BSEB 10वीं- 12वीं विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित, लड़कियां रही अव्वल

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आज, 29 मई को इंटरमीडिएट और मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल स्टूडें

BSEB 10वीं- 12वीं विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित, लड़कियां रही अव्वल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आज, 29 मई को इंटरमीडिएट और मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल स्टूडेंट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  results.biharboardonline.com और seniorsecondary.biharboardonline.com पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 


दरअसल, 10वीं और 12वीं में जो छात्र एक या दो विषयों में असफल हुए थे। उनके लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 57.88 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। जबकि वार्षिक परीक्षा में पास प्रतिशत 59.68 फीसदी था। इसी तरह मैट्रिक परीक्षा में 35.47 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल हुए और वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट 63.72 प्रतिशत दर्ज किया गया था। 


स्टूडेंट अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं। यहां 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024/ 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। अब रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर सबमिट करें। इसके बाद आपका स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर जाएगा। अब मार्कशीट चेक करें और इसे डाउनलोड करें। 


मालूम हो कि, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में 37,090 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनमें 19776 लड़के और 17314 लड़कियां थी.बिहार बोर्ड परीक्षा में कुल 21,467 स्टूडेंट्स सफल हुए हैं और रिजल्ट कुल 57.88 प्रतिशत रहा. कुल 11165 लड़के और 10302 लड़कियां पास हुई हैं। वहीं कुल 11051 परीक्षार्थी विशेष परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 6283 लड़के और 4768 लड़कियां थीं. इनमें से 6595 स्टूडेंट्स पास हुए है। जिनमें 2565 लड़के और 3030 लड़कियां पास हुईं हैं। बीएसईबी इंटर परीक्षा में 2290 छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 3155 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी और 850 छात्रों ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की है। 

संबंधित खबरें