ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में एकसाथ 4 यूनिवर्सिटी के VC बने प्रो० हनुमान पांडेय, राजभवन ने जारी की अधिसूचना

PATNA : भीम राव आंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर हनुमान प्रसाद पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. दो और बड़े यूनिवर्सिटी की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रो० हनुमा

बिहार में एकसाथ 4 यूनिवर्सिटी के VC बने प्रो० हनुमान पांडेय, राजभवन ने जारी की अधिसूचना
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  भीम राव आंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर हनुमान प्रसाद पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. दो और बड़े यूनिवर्सिटी की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रो० हनुमान प्रसाद पांडेय एकसाथ बिहार के 4 यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर का कार्यभार देखेंगे. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें दो बड़ी यूनिवर्सिटी का भी प्रभार सौंपा है. गवर्नर सेक्रेटेरिएट राजभवन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रोफेसर हनुमान प्रसाद पांडेय दरभंगा स्थित मिथिला यूनिवर्सिटी और संस्कृत यूनिवर्सिटी का भी प्रभार देखेंगे.


दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय और कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय को दिया गया है. इसके साथ ही वह चार विश्वविद्यालय के कुलपति हो गये हैं. एलएनएमयू और केएसडीएस यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रहे प्रोफेसर राजेश सिंह अब उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित दीनदयाल विश्वविद्यालय के कुलपति बनाए गए हैं. उनके जाने के बाद यह पद खाली पड़ा था. जिसकी जिम्मेदारी अब प्रोफेसर हनुमान प्रसाद पांडेय ही संभालेंगे.


राजभवन की ओर से इसकी अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई है. प्रधान सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रो. हनुमान प्रसाद पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से एलएनएमयू और केएसडीएस विवि का प्रभार दिया गया है. आपको बता दें कि बिहार यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर हनुमान प्रसाद पांडेय पहले से ही छपरा स्थित जयप्रकाश विश्वविद्यालय का कार्यभार पहले से ही देख रहे हैं.


बिहार में एकसाथ 4 यूनिवर्सिटी के VC बने प्रो० हनुमान पांडेय, राजभवन ने जारी की अधिसूचना


बिहार में एकसाथ 4 यूनिवर्सिटी के VC बने प्रो० हनुमान पांडेय, राजभवन ने जारी की अधिसूचना