ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

BPSC परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव संभव, कोरोना संकट ने बिगाड़ दिया कैलेंडर

PATNA : कोरोना वायरस के असर से कुछ भी अछूता नहीं है। उद्योग धंधे से लेकर परीक्षाओं तक पर कोरोना का असर पड़ा है और अब बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी किए गए एकेडमिक कैलेंडर पर भी

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस के असर से कुछ भी अछूता नहीं है। उद्योग धंधे से लेकर परीक्षाओं तक पर कोरोना का असर पड़ा है और अब बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी किए गए एकेडमिक कैलेंडर पर भी इसका असर पड़ सकता है। माना जा रहा है कि बीपीएससी की 64वीं मुख्य परीक्षा के रिजल्ट में देरी हो सकती है। आपको बता दें कि अप्रैल महीने में मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आना और मई महीने में इंटरव्यू का शेड्यूल तय किया गया है। 


कोरोना संकट की वजह से बीपीएससी के एकेडमिक कैलेंडर में अब बदलाव की संभावना दिख रही है। आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया है कि कोरोना वायरस के कारण कार्यालय पूरी तरह से बंद है और 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही आगे कोई निर्णय लिया जाएगा। ऐसे में बीपीएससी मुख्य परीक्षा के रिजल्ट में थोड़ा समय लग सकता है। मौजूदा स्थितियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि अब 64वीं बीपीएससी का फाइनल रिजल्ट अगस्त महीने में आप आएगा।


कोरोना का असर 65वीं बीपीएससी की परीक्षा पर भी पड़ेगा। 65वीं बीपीएससी की मुख्य परीक्षा जून महीने में निर्धारित थी लेकिन अब इसमें भी देरी हो सकती है। 66वीं बीपीएससी के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी देरी से होगी। बिहार लोक सेवा आयोग ने जो शेड्यूल जारी किया था उसके मुताबिक अप्रैल और मई महीने में 66वीं बीपीएससी के लिए आवेदन लेने की बात थी लेकिन अब इसे भी रिशेड्यूल किया जा सकता है। इसके अलावा बिहार न्यायिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा मई के पहले हफ्ते में होनी थी जिस पर भी ग्रहण लग गया है।

टैग्स