ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

BPSC : पटना DM पर एक्शन लेने का निर्देश, NHRC ने मुख्य सचिव को लिखा लेटर; छात्र को थप्पड़ मारने से जुड़ा है मामला

पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक अभ्यर्थी को थप्पड़ मारे जाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने ऐक्शन लिया है।

bpsc
patna dm
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA DM : बिहार लोक सेवा आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक अभ्यर्थी को थप्पड़ मारे जाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने ऐक्शन लिया है। अब NHRC ने बिहार के मुख्य सचिव से कहा है कि 13 दिसंबर को बीपीएससी परीक्षा को लेकर हुए प्रदर्शन में एक अभ्यर्थी को तमाचा जड़ने के मामले में वो कड़ी कार्रवाई करें। 


दरअसल, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के वकील विवेक कुमार ने पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ एनएचआरसी के पास शिकायत की थी। पटना डीएम पर आरोप है कि इन्होंने बीपीएससी की पीटी परीक्षा के बाद एक अभ्यर्थी को थप्पड़ मारा था। इसके साथ ही अपनी शिकायत में विवेक ने आरोप लगाया है कि इस घटना से लोगों के बीच तनाव की स्थिति बनी, खासकर उन अभ्यर्थियों के बीच जो अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे।


इसके यह भी कहा गया है कि यह एक उच्च अधिकारी द्वारा शारीरिक बल का इस्तेमाल करना मानवाधिकारों का उल्लंघन है और यह न्याय के नियमों का भी उल्लंघन है। इसके बाद अपनी कार्यवाही में एनएचआरसी ने कहा कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पटना के डीएम को एक बीपीएससी अभ्यर्थी को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। 


शिकायतकर्ता ने कमिशन से आग्रह किया है कि वो इस मामले में हस्तक्षेप करे और नागरिक के मूलभूत अधिकारों की रक्षा करे। एनएचआरसी ने कहा, 'याचिका में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे पीड़िता बीपीएससी अभ्यर्थी का नाम या पता का पता चल सके। वीडियो की समीक्षा से पता चलता है कि कि नीली जैकेट पहले अधिकारी (कथित तौर पर जिलाधिकारी)भीड़ को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों में से एक से उनका विवाद हुआ और अधिकारी ने अभ्यर्थी को नियंत्रित करने के लिए अपने हाथ से हल्का बल प्रयोग किया। इस प्रकार यह कानून और व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित मामला प्रतीत होता है। जिसके लिए जिलाधिकारी कर्त्वयबद्ध हैं। एनएचआरसी ने इस टिप्पणियों के साथ मामले को बंद कर दिया है।